Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस पर विराम लग सकता है। अपनों की खुशी में आप खुश रहेंगे, लेकिन आपको बजट बनाकर चलने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी कानून संबंधित मामले में आज ढील देने से बचना होगा।
वृष राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बताना है। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे, आज वह पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जूनियर्स की गलतियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता दिख रहा है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर अति विश्वास करना आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। संतान  आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है और दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप आजकल घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *