Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी के कहने पर कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए आगे चलकर परेशानी बन सकता है। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ननिहाल पक्ष से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज उसमें चोरी की आशंका बनी हुई है। यदि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके खोजने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कही बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जब आपको जरूरत होगी, तब आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिससे आपका आत्म बल बढ़ेगा। आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना है, नहीं तो वह कार्य भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको आज कुछ भी व्यय रहेगा।

कर्क राशि : आज आप सुबह से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। परिवार पर छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने मे आज सफल होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा, जिस भी कार्य में हाथ डालेगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले, नहीं तो भविष्य में आपका निर्णय गलत साबित हो सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। नौकरी कर रहे जातको को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आप चाहकर भी अपने अधूरे पड़े हुए कार्य को पूरा करने में असफल रहेंगे क्योंकि आज आपके ऊपर एक के बाद एक कार्य आता रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन अपनी समस्याओं का हल मिलेगा। आप हल्का महसूस करेंगे। व्यवसाय में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको फल दे पाएंगे।

Read Also  शीतकाल के लिए बंद किए गए बाबा बदरीनाथ धाम के कपाट

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। सामाजिक क्षेत्रों में भी आज आपकी साख फैलेगी, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं व आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज कुछ तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मूड खराब हो सकता है। यदि ऐसा हो तो अपने साथी को मनाने की पूरी कोशिश करें।

धनु राशि : आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ सूचना आ सकती है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ के योग बनते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपकी कोई भी लंबे समय से लगी हुई थी, तो आज वह भी फाइनल हो सकती है, इसका आपको लाभ भी मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने पिताजी से कुछ जरूरी मुद्दों पर सलाह मशवरा करके ही निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको लोगों की कुछ बातें भी सुननी पड़ सकती हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी देगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर निवेश कर रहे हैं, तो आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। भाई बहनों से यदि संबंधों में कोई कटुता आ गई थी, तो वह भी आज खत्म होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी शान और शौकत पर खर्चा करते समय ध्यान देना होगा, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। आज रोजगार में आपको कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसे पाकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आज आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बड़ा दिखेगा। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक समस्या यदि कोई थी, तो वह आज किसी प्रयोजन की मदद से समाप्त होगी और परिवार के सदस्यों ने एकता नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको जितना परिश्रम करेंगे, उतना फल मिलने में समय लगेगा, लेकिन निराश ना हो। यदि आपने किसी तरह का कोई निवेश किया हुआ था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी संपत्ति के दिन लेनदेन की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...

भाजपा विधायक से ठगी का खुलासा, बड़े नेता के PA बनकर ऐंठे पैसे, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...

छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...