Google Analytics Meta Pixel छग में ढाई-ढाई साल पर घमासान: राहुल से मिलने पहुंचे सीएम बघेल और सिंहदेव - Ekhabri.com

छग में ढाई-ढाई साल पर घमासान: राहुल से मिलने पहुंचे सीएम बघेल और सिंहदेव

रायपुर। कांग्रेस नेतृत्व जिस छत्तीसगढ़ को लेकर सबसे ज्यादा आश्वस्त है, अब वहां भी सब ठीकठाक नहीं है। राज्य में महीनों से वहां के नेताओं के बीच चल रहे घमासान को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद राज्य में सत्ता हस्तांतरण पर कुछ निर्णय निकलकर सामने आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के दौरान जो पेंच फंसा था, अब वह बड़ा रूप ले चुका है। दरअसल बघेल को मुख्यमंत्री बनाने के समय से ही वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंह देव सरकार के ढाई साल पूरे होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि सत्ता का हस्तांतरण हो सके। सिंहदेव सत्ता के बंटवारे के फॉर्मूले का दावा कर रहे हैं, जबकि बघेल ऐसे किसी फार्मूले से इनकार कर रहे हैं। सिंहदेव इससे नाराज हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 90 में से 70 सीट हैं और अधिकतर विधायक बघेल से संतुष्ट हैं। बीते 17 जून को सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद से ही सीएम से नाराज विधायक नेतृत्व परिवर्तन को हवा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले कहा था कि बहुत दिनों बाद दिल्ली जाना हो रहा है, इससे पहले सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि में हिमाचल प्रदेश गया था। उस दौरान प्रियंका गांधी  से मुलाकात हुई थी। बघेल ने बताया कि वह इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पूनिया से भी मुलाकात करेंगे। उनसे पूछा गया कि क्या इस दौरान सिंह देव भी बैठक में मौजूद रहेंगे तब उन्होंने कहा कि राहुल जिसको बुलाएं। मुझे तो वहीं से सूचना मिली है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने इस वर्ष अपना ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बघेल के साथ होने वाली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा हो सकती है। राज्य में दिसंबर 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बघेल तथा राज्य के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई वर्ष के फॉर्मूले की चर्चा शुरू हो गई थी। जब 17 दिसंबर वर्ष 2018 को बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब सिंह देव और साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य में तब से चर्चा है कि बघेल और सिंह देव के मध्य ढाई-ढाई वर्ष मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बनी है।
सीएम ने कहा था यह
इससे पहले राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए कथित फॉर्मूले को लेकर मुख्यमंत्री बघेल से सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी आलाकमान आदेश करेगा तब वह पद खाली कर देंगे। सिंह देव इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में थे और कथित रूप से उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इधर राज्य में मुख्यमंत्री पद के कथित फॉर्मूले की चर्चा के बीच वरिष्ठ नेताओं के बीच तल्खी भी देखी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...