Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कुछ नये अधिकार दिए जा सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु नाराज हो सकते हैं और वह आपका प्रमोशन रुकवाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग आज प्रबल होगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी घर व बाहर कहीं भी किसी से बहसबाजी में नहीं उलझना है, नहीं तो आपको अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित सकते हैं, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की कुछ आवश्यक सामग्री को खरीदने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में व्यस्तता के कारण आपका आपकी माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए होगा। व्यापार मे यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज भी उत्तम रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप को निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि आज आपके मित्र भी आपको आपके शत्रु बने नजर आएंगे। व्यापार में भी आप यदि किसी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो किसी के बहकावे में ना आएं। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप को कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। नौकरी कर रहे जातको को अपने सहयोगियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वह काम सरलता के साथ पूरा होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। महिला सहकर्मी अथवा किसी महिला अधिकारी से आज आपको लाभ हो सकता है। यदि आपने किसी विदेशी कंपनी में काम करने का सोचा है, तो आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपका किसी मित्र से कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, आज उनके हाथ कोई अपॉर्चुनिटी आ सकती है।

तुला राशि : आज  आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी, जो लोग नए व्यवसाय को करने की सोच रहे है, उनके लिए दिन उतम नहीं है। उन्हे कुछ समय के लिए टाल दें। विद्यार्थियों के मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर के पुराने वाले लटके हुए कार्यों को पुरा करने का आज आपको मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के नये प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय मे पिछले कुछ समय से यदि कुछ समस्याएं चली आ रही थी,तो आज आप उनका समाधान खोजने में कामयाब रहेगे। आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस के लिए आज आपको पिता या किसी जानकार व्यक्ति से सलाह देनी पड़ सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना का कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे, जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को पढाई मे एकाग्रता से जुटना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको सूचना मिल सकती हैं। नौकरी मे  आज आपके सुझावों का स्वागत करेंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटे दुरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका आपको अपने व्यापार में लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। यदि आप के भाई और बहन के विवाह में कोई रुकावट आ रही थी, तो वह आज किसी महापुरुष की मदद से दूर होगी, जिसके कारण परिवार में विवाह संबंधित चर्चा हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपके घर आपका कोई पुराना मित्र रिश्तेदार आ सकता है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। रोजगार  के क्षेत्र में सफलता न मिलने के कारण आपका मन निराश हो सकता हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी की बात को समझना होगा, नहीं तो उनके बीच कोई वाद विवाद हो सकता है। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए भी उत्तम रहेगा, लेकिन यदि आपने आज किसी से उधार लेने की सोची है, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए कुछ समय के लिए टाल दें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। यदि आज आप बचत की योजनाओं में निवेश करेंगे, तो ही आप कुछ बचत कर पाएंगे अन्यथा आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में करना होगा और अपनी आय को देखकर ही व्यय करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा मे व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे जिन्हे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। यदि आपके घर का कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...