Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए संपत्ति में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती हैं, जिसकी आपने अभिलाषा भी नहीं की थी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त नजर आएंगे और आप किसी बुजुर्ग सदस्य के कारण ही आपको धन लाभ मिल सकता है। आज कोई पारिवारिक सदस्य रूठ जाए, तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर अपने कार्यों में जुटना होगा, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि : आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई कार्य करें, तो उसे बहुत ही संभलकर करें, क्योंकि उसके पुरा न होने का खतरा बना रहेगा, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक वह पूरा होगा। आज आपके घर में यदि कोई कलह चली आ रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से मदद लेकर आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह के लिए कोई उत्तम प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्रों की ओर भी  प्रयासरत रहेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सामाजिक कार्य में आज आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही संभल कर करें, क्योंकि उसमें आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने भाइयों के सहयोग से अपनी धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए कोई सलाह मांग सकते हैं। यदि आपकी अपने जीवन साथी से कोई अनबन चल रही है, तो आज आप उसे समाप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यवसाय में यदि आज जोखिम उठाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही उठाएं, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आप अपने घर में सात सज्जा की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिनके मिलने की अब लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मन की बात अपने माता-पिता से साझा करेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज धन लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगायेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपको कोई धन संबंधित समस्या है, तो आप उसके लिए कर्ज ले सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। छोटे व्यवसाय कर रहे लोगों को आज आशा के अनुकूल परिणाम ना मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, क्योकि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज आपको यदि कहीं निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, तभी वह भविष्य में उनको भरपूर लाभ दे सकते है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सचेत रहना होगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए अपने कुछ कार्य को पीछे के लिए टाल देंगे, जो आज एक साथ आपके सामने आ सकते हैं और आपको व्यस्त रखेंगे, जिनके लिए आप भागदौड़ भी अधिक करवाएंगे, लेकिन उसके साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। यदि आप आज किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले, तो उसे अपना समझकर सुनने में कोई बुराई नहीं है। आज आप अपने भाइयों से कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

धनु राशि : आज के दिन आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन उसके कारण आप अपने बनते हुए कामों को खराब नहीं करना है, इसलिए आज आपको एक साथ कई काम हाथ में आने से पहले सोचना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। परिवार में आज किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आप अपनी और अपनी संतान के बीच चल रहे नोकझोंक के लिए अपने परिवार के सदस्यों मदद ले सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देने में सफल रहेगा। यदि आज किसी जरूरी काम को कुछ समय के लिए टालें, तो ध्यान दें कि वह कोई सरकारी कार्य ना हो, नहीं तो वह लंबे समय के लिए लंबित हो सकता है। आज आप कम लाभ में भी संतोष अनुभव करेंगे, जिससे आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन करने का मन बनाया है, तो कर सकते हैं।

कुंभ राशि : आज आपके लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा होगा या नहीं लेकिन आपको अपने मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकना होगा और हर कार्य को ध्यान से करना होगा। आज आप अपने शत्रुओं के कारण कुछ परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जिसके बाद आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर करें।

मीन राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। नौकरी कर रहे जातकों का आज साथियों के कारण मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी मधुर वाणी से साथियों का मूड ठीक करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को को कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी और उसमें खर्च भी होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आज आप कोई बदलाव करेंगे, तो उसमें फैसले आपके पक्ष में आ सकता हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...