आमतौर पर घरों में प्याज और लहसुन से अरहर दाल का तड़का लगाया जाता है लेकिन आज हम आपको बिना प्याज और लहसुन की टेस्टी अरहर दाल बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. कई लोग प्याज और लहसुन से परहेज करते हैं, ऐसे में वे इस रेसिपी की मदद से बिना प्याज, लहसुन वाली स्वाद से भरपूर अरहर की दाल को तैयार कर सकते हैं.
अरहर की दाल लंच या डिनर का स्वाद बढ़ा देती है. इसे रोटी, पराठे या फिर राइस के साथ खाया जा सकता है. आप भी अरहर की दाल खाना पसंद करते हैं और बिना प्याज, लहसुन के इसे तैयार करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद ले सकते हैं.
अरहर दाल बनाने के लिए सामग्री
अरहर (तुअर) दाल – 1 कप
टमाटर कटा – 1
अदरक – 1 टुकड़ा
हरी मिर्च – 1-2
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबलस्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
अरहर दाल बनाने की विधि
अरहर दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को लेकर उसे 3-4 बार पानी से अच्छी तरह से धोएं. इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें. अब प्रेशर कुकर में अरहर दाल, डेढ़ गिलास पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर गैस पर रख दें. कुकर में 2-3 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें, जिससे दाल अच्छी तरह से पक जाए.
अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर कुछ सेकंड तक चटकाएं. इसके बाद कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाल दें. कुछ सेकंड बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक कि टमाटर नरम न हो जाए. फिर अन्य सूखे मसाले डालकर इसे भूनें.
अब उबली हुई अरहर की दाल कड़ाही में डाल दें और करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं. दाल में पानी की मात्रा जरूरत के मुताबिक और बढ़ा सकते हैं. दाल को कड़ाही ढककर 5-7 मिनट तक पकने दें. जब दाल पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर दें. स्वादिष्ट बिना प्याज, लहसुन से तैयार अरहर दाल को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...