मशीन के एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रही है कोरोना से बचाव तथा गोधन न्याय योजना की जानकारी
रायपुर। ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने टच फ्री ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके निवास कार्यालय में भेंट किया। यह सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन यूजर फ्रेंडली और पूर्णतः ऑटोमेटिक है। इस मशीन में एलईडी स्क्रीन लगी हुई है, जिसके माध्यम से कोरोना से बचाव के उपायों के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की बहुद्देशीय गोधन न्याय योजना की जानकारी भी स्लाईड के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू द्वारा कोरोना से बचाव के लिए विशेष तौर पर भेंट की गई यह टच फ्री ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आगंतुकों एवं वहां कार्यरत स्टाफ के उपयोग के लिए लगा दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशीन से हाथ सेनेटाईज कर इसका विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मशीन में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित जानकारी की भी सराहना की और इसे उपयोगी बताया। मुख्यमंत्री ने दलेश्वर साहू को इसके लिए धन्यवाद दिया। इस मशीन की सेनेटाईजर धारण क्षमता 5 लीटर है। इसे सहजता से रिफिल किया जा सकता है। इसका रख-रखाव भी आसान है। इस अवसर पर सर्वश्री भावेश सिंह, हीरा निषाद, ललित लोढ़ा, टिकेश साहू, सुयश नाहटा, मोहन अय्यर, बलिराम साहू, संजय संचेती, सतीश वैष्णव, प्रियंक जैन, रजत साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...