Google Analytics Meta Pixel TRAVEL GUIDE: दक्षिण का कश्मीर मुन्नार:3 दिन में लीजिये इस खूबसूरत जगह का मजा - Ekhabri.com

TRAVEL GUIDE: दक्षिण का कश्मीर मुन्नार:3 दिन में लीजिये इस खूबसूरत जगह का मजा

दक्षिण-भारत के केरल राज्य में मौजूद मुन्नार एक ऐसी जगह जिसे दक्षिण का कश्मीर कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं।तीन नदियों मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली का संगम तट पर मौजूद मुन्नार किसी भी समय घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। हाल में ही यह सुनने में आया है कि यहां बर्फ़बारी भी हुई है।
ऐसे में अगर आप भी 3 दिन मुन्नार घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुन्नार में आप कहां ठहर सकते हैं और किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं। आइए जानते हैं।

पहला दिन: मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
मुन्नार को आप 3 दिन के अंदर मज़े से एक्सप्लोर कर सकते हैं। पहले दिन आप इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नीलकुरिंजी-मुन्नार में मौजूद नीलकुरिंजी एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। यह स्थान नीले फूलों के लिए पूरे दक्षिण-भारत में फेमस है। कहा जाता है कि एक तरह से यह केरल की फूलों की घाटी है। यह मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।

अनामुडी पीक-अगर आप मुन्नार के साथ-साथ केरल की सबसे उंची चोटी को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो फिर आपको अनामुडी पीक ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा बेहद सुंदर होता है।

लक्कम वाटरफॉल-लक्कम वाटरफॉल मुन्नार में घूमने के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक स्थान है। मुन्नार में इस स्थान को सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है।

Read Also  कर्नाटक में धर्म के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण

download 2 1

दूसरा दिन: मुन्नार की इन अनोखी जगहों को एक्सप्लोर करें

इको पॉइंट: अगर आप मुन्नार जैसी जगह से में किसी शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आप इको पॉइंट जा सकते हैं। यह पॉइंट सर्द हवाओं और चाय, कॉफ़ी तथा मसालों के बागान के लिए काफी लोकप्रिय है।

एराविकुलम नेशनल पार्क– मुन्नार से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एराविकुलम नेशनल पार्क में आप दुर्लभ प्रजातियों के साथ-साथ हरे-भरे वातावरण का लुत्फ़ उठा सकते हैं। (दक्षिण भारत में घूमने के बेस्ट प्लेसेस)

रोज गार्डन-मुन्नार में घूमने के लिए अगर कोई सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है तो उसका नाम रोज गार्डन है। हजारों किस्म के फूलों से सुसजित गार्डन में सैर करना बेहद सुखद अनुभव होता है।

तीसरा दिन: मुन्नार की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें

ट्रेडिशनल विलेज: जी हां, मुन्नार में एक ऐसी जगह मौजूद है जिसे ट्रेडिशनल विलेज के नाम से जाना जाता है। ऐसे में अगर आप दक्षिण भारतीय कल्चर से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां ज़रूर पहुंचें।

चाय के बागान-मुन्नार में घूमने का जिक्र हो और चाय के बागान का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम होता है। मुन्नार में मौजूद चाय के बागान को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मुन्नार में ठहरने की जगहें
मुन्नार में ठहरने के लिए आपको एक से एक बेहतरीन होटल्स मिल जाएंगे। आप बचत के अनुसार होटल को सेल्क्ट करके आसानी से ठहर सकते हैं। वैसे जिन होटल्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां आप स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। जी हां, मैरी गोल्ड फार्म स्टे होटल, प्रक्कट नेचर रिसोर्ट, क्लब महिंद्रा होटल और द सिल्वर में लगभग 2 से 3 हज़ार प्रति रात ठहर सकते हैं। हालांकि भोजन के लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा।

Read Also  बदलता दंतेवाड़ाः- नई तस्वीर: गोधन न्याय योजना ने खोले तरक्की के रास्ते महिलाओं के वास्ते

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...