Google Analytics Meta Pixel बालको में राजस्व भूमि में लगे पेड़ों को पोकलेन से उखाड़ लगाया ठिकाने - Ekhabri.com

बालको में राजस्व भूमि में लगे पेड़ों को पोकलेन से उखाड़ लगाया ठिकाने

कोरबा वन विभाग के बालको रेंज में जंगलराज हावी है। आलम ये कि यहां वन और राजस्व विभाग के जवाबदार अधिकारी की नाक के नीचे ही पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई हो जाती है, लेकिन मजाल है कि कोई पेड़ कटाई के मामले में वैधानिक कार्रवाई कर ले। जीं हां कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर बालको के हवाई पट्टी मार्ग में सामने आया है। यहां एक ठेकेदार ने निजी भूमि से लगे राजस्व भूमि में लगे पेड़ों को पोकलेन मशीन से उखाड़कर ठिकाने लगा दिया गया। इस पूरे मामले में बालकों के रेंजर और डिप्टी रेंजर के साथ ही क्षेत्र का पटवारी मामले पर कार्रवाई की जगह रफादफा करने में जुटे हुए है।

 

 

 

गौर हो कि कोरबा वनमंडल का बालको रेंज पिछले लंबे समय से लगातार विवादों में रहा है। वन परिक्षेत्र में अवैध खनन का मामला हो, पेड़ों की कटाई का मामला या फिर जंगल में दिनदहाड़े शिकार की घटना बालकों रेंज हमेशा सुर्खियों में रहा है। एक बार फिर बालकों रेंज के रूमगरा-हवाई पट्टी मार्ग में राजस्व जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां निजी ठेका कंपनी के संचालक ने अदिवासी की जमीन को कमर्शियल उपयोग के लिए लीज पर लिया गया है।

 

 

 

उक्त जमीन के पास ही ठेकेदार ने ब्लीचिंग प्लांट लगा रखा है। इसके बाद अब ठेकेदार ने पास के ही निजी आदिवासी जमीन पर कैम्प के लिए रात के अंधेरे में पोकलेन मशीन से पेड़ों को उखाड़ दिया गया। आरोप है कि निजी जमीन पर लगे पेड़ों को उखाड़ने के साथ ही पास ही राजस्व भूमि पर लगे प्लांटेशन को भी उखाड़ कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। पेड़ों की कटाई के बाद सारे पेड़ों को रात के अंधेरे में ही ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त बालकों वन परिक्षेत्र के फारेस्ट गार्ड मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे।

Read Also  रायपुर में खुला APEDA कार्यालय, किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार लाभ

 

 

 

क्षेत्र के डिप्टी रेंजर ने उन्हे राजस्व विभाग का मामला बताकर वापस लौट दिया। इस पूरे मामले पर जब डिप्टी रेंजर से जानकारी चाही, गयी तो उन्होने राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा जांच किये जाने की दलील देते हुए पल्ला झाड़ लिया गया। वहीं जब इस मामले पर जब पटवारी लेविन से जानकारी चाही गई, तो उन्होने मौके पर जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन शिकायत नही मिलने की बात कहते हुए पूरे मामले पर से पल्ला झाड़ लिया।

 

 

 

बालको क्षेत्र में हुए पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय लोगों ने रात के वक्त का वीडियों भी बनाया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पेड़ों की कटाई कर तत्काल ठिकाने लगा दिया गया। लेकिन इस इस पूरे मामले में आरोप है कि पटवारी और वन विभाग के जवाबदार अधिकारी मौके पर पेड़ नही मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ते हुए कार्रवाई करने के बजाये ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रहे है।

 

 

 

जिस स्थान पर बगैर किसी अनुमति के पेड़ों की कटाई हुई है, बताया जा रहा है कि उक्त जमीन किसी आदिवासी की है, जिसे ठेकेदार ने कमर्शियल उपयोग के लिए लीज पर ले रखा है। राजस्व विभाग के नियमानुसार आदिवासी की जमीन को कमर्शियल उपयोग के लिए लीज पर लेना गैर-कानूनी है। बावजूद इसके राजस्व विभाग के अधिकारी इस मामले पर कार्रवाई करने के बजाये मनमानी करने वाले ठेकेदार को संरक्षण देने में जुटे हुए है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *