रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय श्री पुनीत राम साहू और स्वर्गीय श्री राधेश्याम शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के दोनों दिवंगत सदस्यों का जीवन परिचय देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री पुनीतराम साहू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री साहू वर्ष 1985 से 1990 तक राजिम विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे, वे 1970 में सहकारिता सोसायटी के अध्यक्ष बने, पंच-सरपंच रहे और फिंगेश्वर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। वे अंतिम समय तक सक्रिय रहे। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री राधेश्याम शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए सामाजिक कार्यों में बड़ी भूमिका निभाई। वर्ष 1993 से वर्ष 1998 तक वे भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। किसान और सहकारिता नेता के रूप में उनकी पहचान रही। मध्यप्रदेश विधानसभा में उन्होंने सभापति सहित कई समितियों में काम किया। नाबार्ड के चेयरमेन, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष, रायपुर जिला सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष, इफको और कृभको के सदस्य, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी यूनियन के चयनित प्रतिनिधि आदि अनेक पदों पर काम करने का गहरा अनुभव था। वे अपनी बात बेबाकी से रखते थे और आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाते थे। पूर्व विधायकों की समस्याओं की ओर भी उन्होंने ध्यान आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत विभूतियों के परिवारजनों के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल और विधायक शिवरतन शर्मा ने भी दिवंगतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सदन में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...