अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर और उदयपुर के बीच रेड नदी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन के केबिन में फंसे चालक को दो घंटे के मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। ट्रक में क्लिंकर लोड है। भारी वाहन के पुल के नीचे गिर जाने से सुबह घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। ट्रक चालक रकीब दो घंटे तक ट्रक में फंसकर तड़पता रहा। उसे गंभीर अवस्था में ट्रक की केबिन काटकर बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया है। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गया निवासी ट्रक चालक अशोक यादव 45 वर्ष ट्रक में माल भरकर रायपुर से औरंगाबाद जाने के लिए निकला था। आज सोमवार की सुबह करीब 5 बजे वह उदयपुर से लखनपुर की ओर बढ़ा था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अलसुबह करीब पांच बजे उसे झपकी आयी होगी और चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।
गाड़ी रेड नदी पुल के ऊपर पहुंची थी, ट्रक पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए कीरब 50 फीट गहरे नदी में गिर गई। घटना के बाद गांव वाले व डायल 108, 112 के कर्मचारी मौके पर सुबह पांच बजकर 20 मिनट में पहुंच चुके थे। वाहन चालक ट्रक में बुरी तरह से फंसा हुआ था। क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर से उसे निकाल पाना मुश्किल हो गया।
जब कोई उपाय नही सूझा तो जेसीबी से वाहन के सामने का हिस्सा काटकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी के बीच में वाहन के भीतर फंसे घायल चालक अशोक यादव को निकाला जा सका। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...