देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। संक्रमण की यह दूसरी लहर काफी घातक है। इस दौरान मौत का आंकडा डराने वाला है। हालांकि सरकार तेजी से कोरोनारोधी टीकाकरण का अभियान चल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश से एक चौकाने वाली खबर आई है। यहां के नरसिंहपुर में कोरोना वैक्सीन से भरा ट्रक सात घंटे तक लावारिश खडा रहा। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। जब दूसरा ड्राइवर आया तो ट्रक को उसके गंतव्य स्थान की तरफ भिजवाया गया।
घटना नरसिंहपुर जिले के करेली इलाके की है। करेली बस स्टैंड के पास ऐक्सिस बैंक के सामने सड़क किनारे एक कोल्ड चेन का कंटेनर ट्रक लावारिस हालत में चालू खड़ा हुआ था। ट्रक करीब 7 घंटे से लावारिस हालत में खड़ा था। ड्राइवर और कंडक्टर का कहीं कोई अता-पता नहीं था। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक के कागजात देखकर उनके भी होश उड़ गए।
जांच में पता चला कि ट्रक हैदराबाद से हरियाणा के करनाल जा रहा था। ट्रक में कोरोना वैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज भरी हुई थीं। जांच में पता चला कि यह कंटेनर ट्रक गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कम्पनी का है, जो भारत बायोटेक कम्पनी की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की 2 लाख 40 हजार डोज लेकर हैदराबाद से करनाल जा रहा था। कंटेनर में 364 बड़े बॉक्स में यह कोवैक्सीन स्टोर की हुई थी जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने कम्पनी के अधिकारियों से सम्पर्क कर ड्राइवर के मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की, जो 15 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर बाईपास के आगे फोरलेन के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। पुलिस को शुरुआती जांच में लग रहा है कि ड्राइवर मोबाइल यहाँ फेंककर भाग गया है। हालांकि वह क्यों भागा अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है. जांच में पता चला है कि ड्राइवर का नाम विकास मिश्रा उम्र 22 वर्ष है, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है।
वहीं, वैक्सीन का ट्रांसपोर्टेशन कर रही कम्पनी के अधिकारियों से पुलिस की बात हुई तो उन्होंने बताया कि नागपुर से दूसरा ड्राइवर भिजवाया है। जिसके देर शाम करेली पहुंचने की संभावना है। दूसरे ड्राइवर के आने तक करीब 12 घण्टे में यदि कंटेनर ट्रक का एयरकंडीशनर बंद हो जाये या अन्य समस्या आ जाये तो कोरोना की 2 लाख 40 हजार डोज के खराब होने का खतरा बन जाएगा. फिलहाल पुलिस ने दूसरे ड्राइवर के जरिए ट्रक को रवाना कर दिया है।
प्रशासन का मानना है कि कोरोनारोधी महत्वूर्ण वैक्सीन का इस तरह एक ड्राइवर के भरोसे भेजा जाना घोर लापरवाही है। यह तो संयोग की बात है कि इस पर पुलिस की निगाह पड गई। अगर किसी गलत हाथों में ट्रक लग जाता तो वैक्सीन की कालाबाजारी हो सकती थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...