Google Analytics Meta Pixel रोटी और जिंदगी में रस्साकसी : इक निवाले की ख़ातिर जोखिम में जान - Ekhabri.com

रोटी और जिंदगी में रस्साकसी : इक निवाले की ख़ातिर जोखिम में जान

रोटी और जिंदगी में रस्साकसी जारी है। देखना ये है कि अब जीत किसकी होती है। मैं खाली हाथ तेरे हाथ में निवाला है।। जी हां एक निवाले की खातिर जोखिम में जान। 10 फुट ऊपर रस्सी के सहारे खड़ी एक बिटिया और हलक में अटकी न जाने कितनी चीखें। इसे क्या कहें और इससे क्या सीखें? कुछ समझ में नहीं आता। रोटी और जिंदगी में रस्साकसी में वह रोज मौत से लड़ती है।

 

पैसे-पैसे को मोहताज यह परिवार रोजाना इसी तरह के खतरनाक शो दिखाकर परिवार का पेट पालता है। सरकार के तमाम दावे, तमाम सरकारी योजनाएं इसके पास पहुंचने के पहले ही सूख जाती हैं। तभी तो रसूखदार इसे आंखें तरेरते हैं। जांजगीर-चांपा कचहरी के ठीक सामने इस तरह का स्टंट जब लड़की ने दिखाया, सिर पर कई लोटा, हाथ में एक बड़ा सा लट्ठा लेकर एक रस्सी के सहारे एक छोर से दूसरे छोर की दूरी तय करती यह बच्ची अपनी मौत को खुलेआम चुनौती दे रही है, तो वही नीचे थालीपीठ पीटकर कहने को तो इसका पिता इसका हौसला बढ़ा रहा है, मगर हकीकत यह है कि- जिंदगी आ तुझे कातिल के हवाले कर दूं, मुझसे अब खून-ए-तमन्ना नहीं देखी जाती।

 

 

 

जब किसी की तमन्नाओं का सरेआम खून होता हो तो आदमी चेहरे से भले हंसता हो मगर दिल में रोता है। ऐसे हालात को बदलने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा यह घटना लोकतंत्र के समानता के अधिकार को कचहरी के ठीक सामने सरेआम करारा तमाचा मार रही है। जो लोग लोकतंत्र में समानता की बात करते हैं। यह उनके ऊपर एक करारा प्रहार है। यह प्रहार है उनके ऊपर भी जो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देते हैं।

Read Also  वसीयत है जरूरी, न करें इसकी उपेक्षा

 

 

 

बांस की बल्लियों पर बंधी रस्सी पर झूल रही है बेटी, उनसे सवाल करती है कि क्या ऐसे ही पड़ेगी और बचेगी की बेटी? और ऐसे लोगों का दूर-दूर तक कोई अता पता नहीं है। यह बच्ची लोकतंत्र के सामने खड़ा वह सवाल है जिसके सामने सारे दावे पानी भरते नजर आ रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव बना रहे हैं, मगर जांजगीर चांपा तहसील के सामने रस्सी पर झूल रही है बच्ची अमृत महोत्सव पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रही है, जो हमें सोचने पर विवश करती है। मजेदार बात तो यह कि तहसीलदार से लेकर तमाम आला अधिकारी पूछने तक नहीं गए आखिर तुम कौन हो और तुम्हें क्या तकलीफ है?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *