Google Analytics Meta Pixel टीवी चैनलों को रोज दिखाना होगा आधे घंटे लोकहित का कार्यक्रम - Ekhabri.com

टीवी चैनलों को रोज दिखाना होगा आधे घंटे लोकहित का कार्यक्रम

टीवी चैनलों पर कंटेंट की गुणवत्ता को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के नए दिशानिर्देशों में सरकार ने चैनलों के लिए रोजाना आधा घंटे का लोकहित का कार्यक्रम दिखाने की अनिवार्य व्यवस्था दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन दिशानिर्देशों को मंजूरी दी। इनमें चैनलों के लाइसेंस नवीनीकरण और लाइव प्रसारण से जुड़ी जटिलताओं को खत्म किया गया है। पहली बार सरकार ने भारतीय टेलीपोटर्स को विदेशी चैनल अपलिंक करने की अनुमति भी दी है। नए दिशानिर्देशों को कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद सूचना प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने इस संबंध में जानकारी दी।

 

चैनलों पर लोकहित के कार्यक्रमों का अनिवार्य प्रसारण दिशानिर्देशों में महत्वपूर्ण बदलाव है। इसके तहत स्पोटर्स चैनलों को छोड़ बाकी सभी टीवी चैनलों को लोकहित से जुड़े विषयों पर प्रतिदिन 30 मिनट का कार्यक्रम प्रसारित करना होगा। कार्यक्रम के कंटेट, निर्माण और प्रसारण की जिम्मेदारी चैनलों की होगी। इसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा। अनिवार्य प्रसारण से जुड़े पहलुओं पर सूचना प्रसारण मंत्रालय चैनलों से चर्चा के बाद अलग से विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।

 

सूचना प्रसारण सचिव ने कहा कि बीते 11 वर्षों के अनुभव और चैनल संचालकों से बातचीत के आधार पर नए दिशानिर्देश लाए गए हैं। चैनलों के प्रसारण से जुड़ी जटिलताओं को खत्म कर कारोबार को सुगम बनाने के प्रयासों के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है। अपलिंकिंग ओर डाउनलिंकिंग दिशानिर्देश 2011 में आखिरी बार तय हुए थे। नए दिशानिर्देश भारत में पंजीकृत कंपनियों तथा एलएलपी को टीवी चैनलों की अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग, टेलीपोटर्स हब की स्थापना, डिजिटल सेटेलाइट न्यूज गैदरिंग (डीएसएनजी), सेटेलाइट न्यूज गैदरिंग (एसएनजी), इलेक्ट्रानिक न्यूज गैदरिंग (ईएनजी) सिस्टम और देश की समाचार एजेंसियों द्वारा अपलिंकिंग और सीधे प्रसारण की अनुमति हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे। चैनलों को कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण के लिए कोई पूर्व अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल अपने इवेंट का पंजीकरण कराना होगा।

 

नई नीति का अहम पहलू यह भी है कि भारतीय टेलीपोटर्स विदेशी चैनलों को अपलिंक कर सकते हैं और इसके जरिये विदेशी मुद्रा कमाई जा सकती है। उम्मीद है कि भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के चैनल यहां से अपलिंक कराएंगे और भारत को अपलिंकिंग हब बनाने में मदद मिलेगी। अभी ज्यादातर चैनल सिंगापुर से अपलिंक होते हैं। अभी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पास रजिस्टर्ड 897 चैनलों में से मात्र 30 की ही अपलिंकिंग यहां से होती है।

 

चैनलों को कंपनी के निदेशकों में बदलाव के कारण आने वाली परेशानी से भी राहत दी गई है। किसी कंपनी या एलएलपी में दो निदेशक-साझेदार हैं, तो आपातस्थिति में एक निदेशक-साझेदार को बदला जा सकता है। इस बदलाव के बाद गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी ली जा सकती है। अभी गृह मंत्रालय की पूर्व अनुमति जरूरी होती है। चैनलों को किराए पर देने की प्रवृति पर रोक लगाने के लिए कदम उठाते हुए जुर्माना बढ़ाया गया है। साथ ही इसे रोकने के लिए चैनलों के मालिकाना ट्रांसफर की शर्तों को भी आसान कर दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...