Google Analytics Meta Pixel टि्वटर ने भारत में अधिकांश कर्मचारियों को नौकरी से निकाला - Ekhabri.com

टि्वटर ने भारत में अधिकांश कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

अपने कार्यालयों को अस्थायी रूप से बंद करने के साथ ही टि्वटर ने भारत समेत दुनियाभर में छंटनी शुरू कर दी है। भारत में उसने अधिकांश कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनकी संख्या 200 के आसपास बताई जा रही है। कंपनी के भारत में लगभग 250 कर्मचारी हैं। जिनकी छुट्टी की गई है, वे इंजीनियरिग, सेल्स, मार्केटिग और कम्यूनिकेशन टीम से जुड़े थे। सूत्रों के मुताबिक मस्क ने टीम को कंपनी के खर्चे को एक अरब डालर तक घटाने का आदेश दिया है।

 

सूत्रों के मुताबिक भारत स्थित आफिस के मार्केटिग और कम्यूनिकेशन विभाग के सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि निकाले गए कर्मचारियों को हर्जाने के तौर पर कितना पैसा मिलेगा। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने पिछले सप्ताह कंपनी का अधिग्रहण किया था। इसके साथ ही उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल के साथ सीएफओ और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को कंपनी से बाहर कर दिया था।

 

कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में कंपनी ने कहा, “टि्वटर में सुधार के प्रयास के तहत, हम अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हम मानते हैं कि यह उनमें से कई व्यक्तियों को प्रभावित करेगा, जिन्होंने टि्वटर में बहुमूल्य योगदान दिया है, लेकिन कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए दुर्भाग्य से यह कार्रवाई आवश्यक है।” कंपनी ने कर्मचारियों को कार्यालय आने से मना करते हुए कहा, “अगर आप आफिस में हैं या आफिस आ रहे हैं तो कृपया घर लौट जाएं।” कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में कंपनी ने संस्थान से जुड़ी गोपनीय जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं करने को कहा है। माना जा रहा है कि कंपनी दुनियाभर में अपने कुल 7,500 कर्मचारियों में से 3,738 की छंटनी कर सकती है।

Read Also  मोबाइल सिम के लिए नहीं भरना होगा फिजिकल फॉर्म, ऐसे होगी वेरीफिकेशन

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...