एलन मस्क के अल्टीमेटम के बाद टि्वटर में इस्तीफों की झड़ी

एलन मस्क के अल्टीमेटम के बाद टि्वटर में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। खबरों के मुताबिक लगभग तीन हजार कर्मचारियों ने कंपनी से अलग होने की इच्छा जताई है। मस्क ने गुरुवार शाम तक कर्मचारियों को यह बताने को कहा था कि वह कंपनी के साथ रहना चाहते हैं या नहीं। इस संबंध में उन्होंने कर्मचारियों को एक ई-मेल भी किया था, जिस पर कर्मचारियों को जवाब देना था। अगर कोई कर्मचारी जवाब नहीं देता है तो उसे मान लिया जाएगा कि वह कंपनी के साथ नहीं रहना चाहता है।

 

बता दें कि अधिग्रहण के तुरंत बाद सीईओ पराग अग्रवाल समेत शीर्ष प्रबंधन को कंपनी से पहले ही निकाल दिया गया है।

 

उधर, मस्क ने कहा कि वह इस्तीफों से चिंतित नहीं हैं, क्योंकि सिर्फ सर्वश्रेष्ठ लोग ही कंपनी में रूकेंगे। इस बीच इस तरह की भी खबरें आ रही हैं कि कर्मचारियों को रोकने के लिए मस्क ने उन्हें मनाना शुरू कर दिया है। इसी संबंध में मस्क ने कुछ शीर्ष कर्मचारियों से मुलाकात की। सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा दिए जाने की बात करें तो चार महाद्वीपों के आफिस में काम करने वाले 110 कर्मचारियों ने कंपनी से अलग होने का एलान किया है। वहीं वर्कप्लेस एप “ब्लाइंड” द्वारा किए गए पोल में इस बात का पता चला है कि 180 कर्मचारियों में से केवल 42 प्रतिशत ने इस्तीफे का विकल्प चुना है। 25 प्रतिशत ने अनिच्छा के साथ कंपनी के साथ बने रहने की इच्छा जताई है। जबकि सिर्फ सात प्रतिशत ने कर्मचारियों ने कहा है कि उन्होंने कंपनी में बने रहने के लिए “हां” का विकल्प चुना है। इस बीच छंटनी से प्रभावित टि्वटर के कर्मचारियों को भारत के माइक्रोब्लागिग प्लेटफार्म कू ने नौकरी का प्रस्ताव दिया है।

 

टि्वटर के नए यूजर 90 दिनों तक नहीं ले सकेंगे ब्लू टिक सेवा
टि्वटर के नए यूजर 90 दिनों तक ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा नहीं ले सकेंगे। इसका आशय यह है कि नए यूजर अकाउंट को तुरंत वेरिफाई नहीं कर सकेंगे। द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार फेक अकाउंट की संख्या को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पूर्व में ब्लू टिक सेवा के लिए कोई अवधि निर्धारित नहीं की गई थी, लेकिन नई योजना के तहत जिन यूजर ने नौ नवंबर या उसके बाद अकाउंट बनाया है, वे टि्वटर की ब्लू टिक सेवा नहीं ले सकेंगे। नए टि्वटर ब्लू पेज के मुताबिक भविष्य में नए अकाउंट को ब्लू टिक सेवा देने की अवधि बिना किसी नोटिस के बढ़ाई भी जा सकती है। कंपनी अपनी ब्लू टिक सेवा 29 नवंबर से शुरू कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...