Google Analytics Meta Pixel नकली नोट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार-17500 रुपए के नकली नोट जब्त किए - Ekhabri.com

नकली नोट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार-17500 रुपए के नकली नोट जब्त किए

कोरबा । शहर के बुधवारी बाजार में नकली नोट को असली बताकर खपाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोरबा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीना (आईपीएस) के द्वारा कोरबा जिले में अवैध धंधों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में कोरबा पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।
सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना मिली की बुधवारी बाजार कोरबा में एक व्यक्ति को नकली नोट के साथ पकड़ा गया है। उपरोक्त सूचना पर सीएसईबी पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे रमेशरा अमलेश पिता मनोहर सिंह जाति भैना निवासी ग्राम रटगा थाना मरवाही को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ किया गया जो अपने साथी राय बहादुर पिता मथुरा प्रसाद भैना एवं गुलाब अहिरेश पिता अतलाल भैना निवासी ग्राम रटगा थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के साथ मोटरसाइकिल में नकली नोट लेकर बुधवारी बाजार में आकर तीनों व्यक्ति अलग-अलग दुकानों में जाकर नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं बताया।आरोपी रमेशरा अमलेश की निशानदेही पर आरोपी रमेशरा के मोटरसाइकिल के डिक्की से 200 रुपए एवं 500 रुपए मूल्य वर्ग के नकली नोट बरामद किए गए।अन्य आरोपीगण रायबहादुर एवं गुलाब अहिरेश को उसके साथी रमेशरा के पकड़े जाने की जानकारी हो गई थी जिसके वजह से दोनों फरार हो गए थे जिनके गिरफ्तारी हेतु रात्रि में ही पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक आरोपी गुलाब अहिरेश पिता अतलाल आहिरेश निवासी ग्राम रटगा थाना मरवाही को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों आरोपीगण ने बताया कि राय बहादुर अपने घर में नकली नोट छापने हेतु रंगीन प्रिंटर रखा है उसी प्रिंटर से राय बहादुर नकली नोट छाप कर इन्हें देता है फिर तीनों आसपास के बाजारों में जाकर समान खरीददारी कर दुकानदार को नकली नोट पकड़ा देते हैं। आरोपी गुलाब अहिरेश के निशानदेही पर ग्राम रटगा जाकर राय बहादुर के घर से एक रंगीन प्रिंटर जब्त किया गया है।
आरोपी राय बहादुर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपीगण रमेशरा अमलेश के कब्जे से 8200 एवं गुलाब अहिरेश के कब्जे से 9300 कुल 17500 रुपए मूल्य के नकली नोट,एक रंगीन प्रिंटर तथा एक नग मोटर साईकल जब्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 489(क), 489(ख) एवं 489(ग) भा द वि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा,सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक देव नारायण कुर्रे, गंगाराम डंडे, विनोद रात्रे, श्याम जी एक्का एवं अर्जुन कँवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...