Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में दो विमान हवा में टकराए, एक असेंबली मेंबर समेत 7 की गई जान - Ekhabri.com

अमेरिका में दो विमान हवा में टकराए, एक असेंबली मेंबर समेत 7 की गई जान

अमेरिका के अलास्का में दो विमान हवा टकरा गए। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में खुद ही विमान उड़ा रहे एक राजनेता की भी मौत हुई है। फिलहाल राहत एवं बचाव काम जारी है। सूत्र बताते हैं कि उस राजनेता को विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के अलास्का प्रांत में केनाई प्रायद्वीप पर सोल्तोना हवाई अड्डे के पास शुक्रवार सुबह दो विमानों की आपस में टक्कर हो गई। संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे हवाई अड्डे से उत्तर-पूर्व में दो मील की दूरी पर एक इंजन वाले डी हैविलैंड डीएचसी-2 बीवर विमान का दूसरे दो इंजन वाले पाइपर-पी12 विमान से टक्‍कर हो गई। मृतकों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक स्टेट असेंबली मेंबर गैरी नोप भी शामिल हैं।

दुर्घटना की जांच एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अधिकारी कर रहे हैं। एनटीएसबी अलास्का के प्रमुख क्लिंट जॉनसन के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा स्टर्लिंग हाइवे के पास गिरा है। दोनों विमानों ने सोलडोन्टा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और एंकोरेज शहर से करीब 150 मील दूर हवा में आपस में टकरा गए। हालांकि दोनों विमानों में सवार लोगों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। इस दुर्घटना में अलास्का हाउस के प्रतिनिधि गैरी नोपे की मौत की उनके कई सहयोगियों ने पुष्टि की है।

नोपे की पत्नी हेलेन ने कहा कि वह शुक्रवार सुबह अपना विमान उड़ा रहे थे। अलास्का के गवर्नर माइक डनली ने शुक्रवार को सोमवार तक नोपे के सम्मान में अमेरिकी ध्वज और अलास्का प्रांत के झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया है। अलास्का के कई नेताओं ने नोपे के निधन पर दुख और संवेदना व्यक्त की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *