Google Analytics Meta Pixel मंत्री सिंहदेव के ट्वीट से छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल की सरकार की आहट - Ekhabri.com

मंत्री सिंहदेव के ट्वीट से छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल की सरकार की आहट

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही मुख्‍यमंत्री पद के लिए जोड-तोड और दांवपेच शुरू हो गई थी। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि आलाकमान ताम्रध्‍वज साहू को मुख्‍यमंत्री बनाना चाहता था। दिल्‍ली में एकबारगी तो साहू को हरी झंडी भी मिल गई। बाद मौजूद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसी गुगली फेंकी कि साहू आउट हो गए और भूपेश के नाम पर मुहर लग गई। तभी से प्रदेश में चर्चा गरम हो गई कि भूपेश और सिंहदेव को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिलेगा। यानी ढाई साल भूपेश और ढाई साल सिंहदेव मुख्‍यमंत्री होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरा होने के साथ ही फिर ढाई-ढाई साल की सरकार सुगबुगाहट तेज हो गई है।

स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का ट्वीट प्रदेश की राजनीति में फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। सिंहदेव ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर एक वीडियो और एक तस्वीर पोस्ट की है। इस ट्वीट को ढाई-ढाई साल के फार्मूले की झलक के रूप में देखा जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर सिंहदेव समर्थक उनको ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की बात कह रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ढाई-ढाई साल की सरकार को लेकर चर्चाएं उठीं थीं, तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि पार्टी आलाकमान जो आदेश देगा, मैं वैसा करूंगा।
सिंहदेव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से साथ दो साल पुराना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें राहुल के एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  तो दूसरी ओर मंत्री ताम्रध्वज साहू खड़े हैं। लेकिन, राहुल ने ताम्रध्वज के बगल में खड़े सिंहदेव का हाथ पकड़कर अपने पास किया है। वहीं, सिंहदेव ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें मुख्‍यमंत्री बघेल के बगल में ताम्रध्वज दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में इस तस्वीर के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ – 13आईएएस अधिकारीयों के जारी हुवे नए पदस्थापना आदेश, देखे सूचि

राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के बाद बघेल के साथ ताम्रध्वज मजबूती से खड़े हैं, जबकि बाबा को जो जिम्मेदारी मिली, उसे पूरा करने की दिशा में वो अकेले निकल पड़े हैं। कोरोना संकट में भी मुख्यमंत्री बघेल और सिंहदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सिंहदेव की पोस्ट पर एक समर्थक ने लिखा है कि अगली बार बाबा की सरकार बनेगी। जनता के दिलों में बाबा हैं,  भले ही उनको सत्ता नहीं मिली है। कोई उन्हें पराजित नहीं कर सकता है। गोविंद शर्मा ने ट्वीट किया-सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव, आपकी अद्वितीय प्रतिभा को यथोचित भूमिका और सर्वोच्च सम्मान मिले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...