वीजा अवधि समाप्त होने के बाद रायपुर में रह रही दो विदेशी महिला नागरिकों को राजधानी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद तेलीबांधा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस के साथ आईबी दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेलीबांधा इलाके में दो विदेशी महिलाएं लंबे समय से रह रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने खुद को उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया है। हालांकि, वे किस वीजा पर भारत आई थीं और वर्तमान में उनका वीजा वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है।
पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि के लिए संबंधित एजेंसियों और विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से संपर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी मामले की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल दोनों विदेशी महिलाओं को पुलिस हिरासत में रखा गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इससे पहले 6 फरवरी 2025 की रात करीब 12:30 बजे उज़्बेकिस्तान ताशकंद की रहने वाली युवती अपने वकील दोस्त के साथ VIP रोड पर भारत सरकार लिखी कार चला रही थी। वह नशे में थी। उसने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई थी।
घटना के बाद कार से बाहर निकलने के बाद विदेशी युवती ने हंगामा शुरू कर दिया था। मौके पर उसका फोन गुम गया था। जिसके बाद वहां खड़े लोगों पर फोन रखने का आरोप लगाकर मोबाइल मांगने लगी। पुलिस उसे लगातार थाने चलने को कहती रही, लेकिन नशे की हालत में वहां हंगामा करती रही। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की तो जांच के बाद बड़े सेक्स रैकेट ग्रुप का खुलासा हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...