संगीत और अभिनय जगत को बड़ा झटका लगा है। इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2′ में डैनियल लेचो का किरदार निभाने वाले गायक-अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। वह मात्र 43 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद द्वारका स्थित अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रशांत के करीबी मित्र और फिल्म निर्माता राजेश घटानी ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया गया कि प्रशांत हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में लाइव परफॉर्मेंस करके दिल्ली लौटे थे। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्टा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे नेपाली-गोरखा समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत ने कम उम्र में पिता खो दिए थे। कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल रहते हुए उन्होंने 2007 में इंडियन आइडल 3 जीता, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली। उनका एल्बम ‘धन्यवाद‘ हिट रहा। गीत ‘बीर गोरखाली‘ और ‘असारे महिनामा‘ आज भी लोकप्रिय हैं।
नेपाली फिल्मों जैसे ‘गोरखा पलटन‘, ‘अंगालो यो माया को‘, ‘निशानी‘ और ‘परदेशी‘ में अभिनय किया। ‘पाताल लोक 2′ में दमदार रोल से सराहना बटोरी। प्रशांत अपनी पत्नी गीता थापा और बेटी आरिया को पीछे छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार की जानकारी अभी नहीं मिली है। उनके निधन से प्रशंसक और संगीत जगत शोक में डूबा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...