Google Analytics Meta Pixel वेलेंटाइन वीक मनाने के बाद दो सहेलियों ने एक साथ की थी आत्महत्या - Ekhabri.com

वेलेंटाइन वीक मनाने के बाद दो सहेलियों ने एक साथ की थी आत्महत्या

० 14 फरवरी की रात को चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के ऊपर मिली थी लाश, घटना का कारण अब भी अज्ञात

भिलाई। भिलाई में बीते 14 फरवरी को चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के ऊपर ट्रेन से कटकर जान देने वाली दोनों किशोरियों की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से भी पूछताछ कर ली है, लेकिन ठोस कारण पता नहीं चल सका है। अभी तक की जांच में सिर्फ ये पता चला है कि दोनों बचपन की सहेली थी। दोनों एक ही दुकान में साथ में काम करती थी। दोनों में प्यार भी खूब था। दोनों ने एक साथ वेलेंटाइन वीक भी मनाया था। सप्ताह के हर दिन एक दूसरे को गिफ्ट दिए और किस डे पर एक दूसरे को किस करते हुए उसकी फोटो लेकर अपने वाट्सएप के डीपी पर भी लगाई थी। 14 फरवरी को दुकान से जल्दी छुट्टी मिलने के बाद दोनों ने एक साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी।

बता दें कि बीते 14 फरवरी को चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के ऊपर दो किशोरियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के कटकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के तीन दिन बाद दोनों मृतकाओं की पहचान अवंती बाई चौक कोहका निवासी यशोदा साहू (16) और पुन्नी देवदास (17) के रूप में की गई। वे दोनों सुपेला के न्यू भिलाई बाजार में एक साथ काम करती थी। वे दोनों एक साथ दुकान जाती थी। एक साथ खाना खाती थी। यहां तक की कपड़े भी एक जैसे ही पहनती थी। जांच में पता चला है कि घटना के तीन दिन पहले 11 फरवरी को पुन्नी देवदास का जन्मदिन था। दोनों ने दुकान में ही केक काटकर जन्मदिन मनाया था। सभी को मिठाई बांटी थी। यह भी पता चला है कि सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक दोनों ने पूरा वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया था। रोड डे के दिन दोनों ने एक दूसरे को गुलाब दिया था। चाकलेट डे के दिन दिन चाकलेट दिया था। यहां तक कि किस डे के दिन दोनों ने एक दूसरे को किस किया था और उसकी फोटो लेकर अपने वाट्सएप के डीपी पर लगाया था। वे जिस दुकान में काम करती थी। उसके संचालक ओमप्रकाश पांडेय ने डीपी की फोटो देखकर आपत्ति भी जताई थी, लेकिन उन्होंने अपनी डीपी नहीं बदली थी।
मंगलवार को यशोदा और पुन्नी एक रंग के कपड़े और चप्पल पहनकर दुकान गई थी। वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए दोनों ने एक साथ एक जैसे कपड़े और चप्पल खरीदे थे। मंगलवार को उनकी दुकान आधे दिन के लिए खुलती थी। उस दिन दोनों दोपहर में दुकान से निकली। वहां से दोनों पुन्नी के घर गई और शाम को साढ़े छह बजे घर से दोनों एक साथ घर से निकली। वहां से निकलकर दोनों एक साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची और वहां ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

Read Also  पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट के कपड़ा दुकान में रोज आती है एक गाय

जांच में यह भी पता चला है कि पुन्नी की मां उसे बचपन में ही छोड़कर कहीं चली गई थी। उसकी मां के जाने के बाद उसके पिता ने भी उसे छोड़ दिया था। यशोदा की मां ने ही पुन्नी को भी पाला था। हालांकि पुन्नी अपनी नानी के साथ रहती थी, लेकिन उसका लालन पालन यशोदा की मां ने किया था। इस कारण से दोनों सहेलियों में बहनों से ज्यादा प्रेम था। पहले यशोदा ने न्यू भिलाई बाजार में काम करना शुरू किया था। इसके बाद उसने ही पुन्नी को भी दुकान में काम पर लगाया था।

दोनों के ब्वायफ्रेंड भी थे, लापता होने के बाद परिवार वालों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
जांच में यह भी पता चला है कि यशोदा और पुन्नी के बीच खूब प्यार था, लेकिन दोनों के ब्वायफ्रेंड भी थे। पुन्नी का उसके गांव के किसी युवक से प्रेम संबंध था। वहीं यशोदा का अपने ही मोहल्ले में रहने वाले अजय नाम के लड़के से प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले यशोदा की मां को इसकी जानकारी लगी तो उसने अजय और यशोदा के काफी ज्यादा डांटा भी था, लेकिन उसके बाद भी वे दोनों एक दूसरे से बात करते थे। 14 फरवरी की शाम को जब वे लोग आत्महत्या करने के लिए निकले तो गदा चौक पर यशोदा ने अजय से आखिरी बार मुलाकात भी की थी। वहीं इस घटना से अंजान दोनों के परिवार वालों ने वैशाली नगर थाना में दोनों के लापता होने की रिपोर्ट की थी। आत्महत्या करने के पहले पुन्नी ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया था और कहा था कि यदि उसकी मौत हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कोई और नहीं होगा। उसने अपने वाट्सएप पर एक स्टेटस रखा था। जिसमें यशोदा और उसकी फोटो थी। उसमें लिखा था बेस्ट फ्रेंड फोर एवर, गुड बाय इंडिया… आइ एम सो सैड। ये स्टेटस देखकर उनके रिश्तेदारों और परिवार वालों को संदेह हुआ। फिर पुलिस ने भी जांच तेज की और उसके बाद दोनों की पहचान हो सकी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...