रायपुर।बस्तर संभाग के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सली मारे गए। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान बीजापुर DRG के जवान राजू ओयम शहीद हो गए।
बीजापुर में सबसे बड़ी कार्रवाई
बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र के अंड्री गांव के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG, STF, बस्तर फाइटर्स और CRPF की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया। सुबह 7 बजे शुरू हुई मुठभेड़ शाम तक रुक-रुक कर चलती रही। सर्च ऑपरेशन में 26 हार्डकोर वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए।
कांकेर में भी बड़ी सफलता
कांकेर और नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादियों की सूचना पर DRG कांकेर, बस्तर फाइटर्स और BSF ने अभियान चलाया। छोटेबिटिया थाना क्षेत्र में सुबह 8 बजे से शाम तक मुठभेड़ चली। यहां 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थलों से सुरक्षाबलों ने AK-47, SLR, INSAS राइफल, राइफल, रॉकेट लॉन्चर, BGL लॉन्चर सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।
सुरक्षा बलों की अपील
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि सरकार की मंशा और जनता की अपेक्षा के अनुरूप सुरक्षाबल माओवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2024 में नक्सल विरोधी अभियानों में मिली सफलता को बरकरार रखते हुए 2025 में अब तक 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...