रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया कि दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
रायपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र कार्यालय में आयोजित बैठक में सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों पर वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने केशकाल घाटी बायपास परियोजना में तेजी लाने के साथ ही वहां प्रस्तावित दो बड़े पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापटनम एक्सप्रेस-वे और दुर्ग-आरंग बायपास का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का कार्य भी तेज गति से जारी है।
सचिव ने राज्य को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य की सड़कों से जोड़ने हेतु टू-लेन और फोर-लेन सड़कों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी तथा माल और यात्री परिवहन में सुधार होगा।
बैठक में रायपुर के तेलीबांधा चौक, उद्योग भवन चौक और सरोना चौक में प्रस्तावित फ्लाईओवर की स्वीकृति की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति से जुड़े लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।
सचिव ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने, ब्लैक स्पॉट्स खत्म करने और मानकों के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाने की बात भी कही।
ठेकेदारों के साथ अलग से बैठक कर कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई और स्पष्ट किया गया कि गुणवत्ता और समयसीमा में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...