थाने में अपराध दर्ज किए बिना दूसरे राज्य से व्यापारी को गिरफ्तार करने के मामले में टीआई और दो प्रधान कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। मामला बलराम रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना है। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापारी से 4 लाख रूपए में डील करके पश्चिम बंगाल के बड़े व्यापारी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को स्थानीय पुलिस ने ही थाने में बैठा लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर एसपी से संपर्क कर इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
हालांकि एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया गया लेकिन, उन्हें बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी। इधर एसपी बलरामपुर ने पुलिसकर्मियों की इस अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचरिता को गंभीरता से लिया है। एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी कुसमी और दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत रहने वाले व्यापारी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी एक बड़े व्यापारी के खिलाफ थाना में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कोई अपराध दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि, मामले में व्यापारी से 4 लाख रूपए डील की गई।।
सौदा तय होने के बाद थाना प्रभारी कुसमी ललित यादव के कहने पर दोनों प्रधान आरक्षक विष्णुकान्त मिश्रा और प्रांजुल कश्यप पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। पुलिसकर्मी पशु क्रूरता के मामले में दर्ज अपराध के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर निकले और सीधे पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां कथित आरोपी व्यवसायी के घर जाकर उसका मोबाइल फोन जब्त कर बंद कर दिया और गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाने के लिए निकल गए।
बताया जा रहा है कि गैरकानूनी तरीके से बिना कोई अपराध दर्ज किए ही व्यवसायी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लेकर जाने की शिकायत व्यवसायी के भाई ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल पुलिस से की। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़ लिया और थाने में बैठाकर उनसे पूछताछ की। दोनों पुलिसकर्मियों के बयान अलग अलग होने पर आसनसोल के डीएसपी ने एसपी बलरामपुर से सम्पर्क किया और उन्हें पूरी जानकारी दी।
इस मामले में बगैर अपराध हुए और बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के दूसरे राज्य में जाकर गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी के मामले को एसपी बलरामपुर ने गंभीरता से लिया है। इस अनुशासनहीनता पर एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने थाना प्रभारी कुसमी ललित यादव, प्रधान आरक्षक विष्णुकान्त मिश्रा व प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में रुपयों के लेनदेन को लेकर जांच के निर्देश भी दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...