Google Analytics Meta Pixel दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज विश्व कप से बाहर - Ekhabri.com

दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज विश्व कप से बाहर

लेग स्पिनर गैरेथ डेलानी (16 रन देकर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज पाल स्टर्लिंग के नाबाद अर्धशतक की मदद से आयरलैंड ने होबार्ट में खेले गए टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। इस हार के साथ ही दो बार की टी-20 विश्व कप विजेता टीम का सफर इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में समाप्त हो गया, जबकि आयरलैंड ने अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर-12 चरण में प्रवेश किया।

 

 

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ट्राफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही वेस्टइंडीज के लिए यह टी-20 विश्व कप खराब सपने की तरह साबित हुआ और वह शुरुआती चरण में अपने तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीतने में सफल रही। इससे पहले, वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ब्रेंडन किग ने विडीज की पारी को संभाला और एविन लुइस के साथ मिलकर आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। लुइस सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि ब्रेंडन ने आक्रामक रूख अपनाया हुआ था। हालांकि, लुइस 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेलानी का शिकार बने।

 

ब्रेंडन ने संभाला मोर्चा : ब्रेंडन ने इसके बाद रन गति में तेजी लाने का प्रयास किया और 12वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मैकार्थी पर दो शानदार चौके जड़े। इसके बाद उन्होंने लगातार शाट खेले। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया। ब्रेंडन अंत तक टिके रहे और उन्होंने विडीज की पारी को 150 रन के पास पहुंचाया।

Read Also  अच्छी लय हासिल करने की कोशिश करेंगी भारतीय हाकी टीमें

 

 

स्टर्लिंग और टकर ने किया कमाल : लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड को कभी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। स्टर्लिंग और बलबर्नी ने अकील हुसैन के पहले ओवर में 16 रन निकालकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए पांच ओवर में ही टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के पचास के पार पहुंचा दिया। हालांकि, आठवें ओवर तीसरी गेंद पर हुसैन ने बलबर्नी को आउट कर दिया। इसके बाद स्टर्लिंग ने लार्कन टकर के साथ साझेदारी जमाई और दोनों बल्लेबाजों ने विडीज के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। स्टर्लिंग और टकर ने दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...