भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए आधार कार्ड एक आवश्यक आईडी प्रूफ है। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है। अगर बना हुआ है और उसमें कोई गलती है तो आपके कई काम रुक सकते हैं। इसके मद्देनजर आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI लोगों को आधार से जुड़े अपडेट्स के बारे में सचेत करती रहती है। अब UIDAI ने आधार से जुड़ी दो सर्विस के बंद होने की जानकारी दी है।
आइए बताते हैं कि आधार कार्ड से जुड़ी कौनसी दो सर्विस बंद हो गई हैं जिनका सीधा असर आप पर पड़ेगा – UIDAI ने Address Validation Letter के जरिये Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट कराने की सुविधा को बंद कर दिया है। बता दें कि इस प्रोसेस के जरिए किरायेदार या अन्य होल्डर भी अपना एड्रेस आसानी से अपडेट करा लेते थे।
UIDAI ने अब अपनी वेबसाइट से एड्रेस वैलिडेशन लेटर से जुड़ा ये ऑप्शन भी हटा लिया है। यूआईडीएआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एड्रेस वैलिडेशन लेटर की सुविधा अगले ऑर्डर तक के लिए बंद कर दी गई है। लेकिन अब आप अन्य वैलिड एड्रेस प्रूफ की इस लिस्ट (https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf) से किसी भी एक एड्रेस प्रूफ के जरिए अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। हालांकि यूआईडीएआई की इस सर्विस के बंद होने का असर उन लोगों पर पड़ेगा जिन लोगों के पास एड्रेस बदलवाने के लिए कोई और दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। UIDAI ने अब पुराने वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड को रीप्रिंट करना बंद कर दिया है।
पहले आधार कार्ड रीप्रिंट का फॉर्मेट कुछ अलग था जिसे UIDAI ने अब बदल दिया है। UIDAI अब PVC आधार कार्ड जारी करती है जो काफी आकर्षक है और जिसका साइज एक डेबिट कार्ड जितना छोटा होता है। ये नया कार्ड आसानी से आपकी पॉकेट या वॉलेट में आ सकता है। अब जिस आधार कार्ड को प्रिंट करना UIDAI ने बंद किया है उसका साइज काफी बड़ा होता था।
ट्विटर पर आधार कार्ड हेल्पलाइन से एक व्यक्ति ने सवाल पूछा कि क्या मैं अपना आधार लेटर री-प्रिंट कर सकता हूं? मुझे वेबसाइट पर कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इस पर आधार हेल्प सेंटर ने जवाब देते हुए बताया कि यह सर्विस अब बंद कर दी गई है। वहीं अगर आप आधार को फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में रखना चाहते हैं तो आप ई-आधार का प्रिंट निकलवा सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...