भानुप्रतापपुर। दिनों – दिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों के घरों का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू रसोई गैस की कीमतों को लगातार बढ़ाए जाने से उपभोक्ता परेशानी में हैं । इसका सीधा असर अब घरों में किचन पर देखने को मिल रहा है । हालात यह हैं कि ग्रामीण इलाकों में उज्ज्वला योजना में दिए गए गैस सिलेंडर को अब लोग कुर्सी – टेबल की तरह बैठने के लिए काम ले रहे हैं, जबकि खाना लकड़ी – कोयले से जलने वाले चूल्हों पर बनाया जाने लगा है । गौरतलब है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही उज्ज्वला योजना में 370 रुपए की सब्सिडी के बावजूद ग्रामीण उपभोक्ता सिलेंडर लेना उचित नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने पुराने चूल्हों का उपयोग शुरू कर दिया है। वहीं शहरी उपभोक्ता मजबूरी में गैस इस्तेमाल कर रहे हैं । शुरुआत में कुछ दिनों तक किया उपयोग, उसके बाद से कई घरों में कबाड़ में पड़े हैं सिलेंडर, तो कई ने बेच दिए। केंद्र सरकार ने मई 2016 को उज्ज्वला योजना शुरू की थी। इसके तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर दिए गए , ताकि ग्रामीण क्षेत्र को महिलाएं भी रसोई गैस का इस्तेमाल कर सकें। इसके बाद गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों का असर यह रहा कि महिलाएं फिर से परंपरागत संसाधन चूल्हे पर आ गईं और उज्ज्वला के चूल्हे ठंडे हो गए। भानुप्रतापपुर ब्लॉक में लगभग 10 हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना की तरफ से गैस सिलेंडर का वितरण किया गया था।
जिसमें 10 प्रतिशत हितग्राही सिलेंडर का रिफिलिंग करा रहे हैं। ऐसे में एक फिर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं गैस स्टोव पर खाना बनाना छोड़कर लकड़ी से चूल्हा जलाने पर मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति यह है कि रसोई गैस के आए दिन बढ़ते दामों को देखते हुए कई लोगों ने रसोई गैस सिलेंडर बेच दिए, कई लोगों ने सिलेंडरों को कबाड़ में डाल रखा है तो कई लोगों ने रसोई गैस सिलेंडरों को अपने रिश्तेदारों को दे दिया और स्वयं लकड़ी से चूल्हा जलाना शुरू कर दिए हंै । ग्राम बांसला निवासी कुमारी बाई चक्रधारी का कहना है मुझे तीन साल पहले उज्ज्वला योजना का चूल्हा मिला था, किंतु लगातार गैस के दाम बढऩे की वजह से यह कबाड़ में पड़ा हुआ है, क्योंकि घर चलाने के लिए मजदूरी कर घर चार सदस्यों का पेट भरना मुश्किल है । ऐसे में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कहां पैसों का जुगाड़ करें। ग्राम घोटा निवासी ललित बाई दुग्गा, प्रमिला बाई कोमरा, सावेत्री बाई दर्रो, पार्वती कोमरा, लखनतीं बाई दर्रो ने बताया उज्ज्वला योजना का सिलेंडर मिला था, उसी दौरान शुरुआत में सिलेंडर का उपयोग किया था। उसके बाद टंकी को नहीं भरवा रहे हैं। क्योंकि गैस सिलेंडर का दिनों दिन दाम बड़ रहा है अभी 1141 रुपया हो गया है। दिन भर महेनत करने के बाद बड़ी मुश्किल से 150 से 200 रुपया मज़दूरी मिलती है। इतनी कम मज़दूरी में गैस में खाना बनाना बड़ी मुसीबत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...