यूक्रेन ने अपने तटीय शहर मारीपोल में सेना के समर्पण संबंधी रूस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। रूस ने कहा था कि अगर यूक्रेनी सेना समर्पण कर देगी, तो वह मारीपोल से नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मानवीय गलियारा दे सकता है। मारीपोल में यूक्रेनी सेना पर दबाव बनाने के लिए रूस ने बमबारी तेज कर दी है। राजधानी कीव में रूसी बमबारी में एक शापिंग सेंटर ध्वस्त हो गया और कम से कम आठ लोग मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि रूस ने उत्तरी यूक्रेन के एक केमिकल प्लांट पर बमबारी की, जिसके कारण वहां से घातक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा और लोग दहशत में आ गए। रूस ने रीवने स्थित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर क्रूज मिसाइल से हमले का दवा करते हुए कहा कि इसमें 80 से ज्यादा विदेशी व यूक्रेनी सैनिक मारे गए। क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर के गर्वनर ने बताया कि मारीपोल में युद्ध के दौरान काला सागर स्थित रूसी नौसैन्य बेड़े के उप कमांडर आंद्रेई पाली मारे गए। इस बीच, यूक्रेन व रूस के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता फिर से बहाल हो गई है।
अजोव सागर के पास स्थित दक्षिणी शहर मारीपोल तीन हफ्ते से भी ज्यादा समय से रूसी सेना से घिरा हुआ है और उसके भीषण हमलों का सामना कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने गत दिनों एक आर्ट स्कूल पर बमबारी के कुछ घंटे बाद गलियारा खोलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया। उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेसचुक ने समाचार संस्थान यूक्रेनियन प्रवदा से कहा, ‘आत्मसमर्पण का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। हम रूस को पहले ही यह बता चुके हैैं।” उन्होंने कहा कि मारीपोल में हालात बहुत खराब हो चुके हैैं। वहां मानवीय सहायता भी नहीं पहुंच पा रही है।
रूसी कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंत्सेव ने कहा था कि वह मारीपोल से निकासी के लिए दो गलियारा बनाने की अनुमति देंगे। इनमें से एक पूर्व में रूस की तरफ व दूसरा पश्चिम में यूक्रेन के अन्य हिस्सों की ओर जाएगा। मारीपोल के अधिकारियों को प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए सोमवार सुबह पांच बजे तक का समय दिया गया था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआइए नोवोस्ती की खबर के अनुसार, ‘रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन नहीं माना, तो मारीपोल के अधिकारियों को सैन्य न्यायाधिकरण्ा का सामना करना पड़ सकता है।” मारीपोल पर कब्जे से दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना को एकजुट होने में मदद मिलेगी। उधर, पोलैैंड में शरण लेने वाले यूक्रेनियों की वहां के नेशनल स्टेडियम में वर्क परमिट के लिए लंबी लाइनें लगी हैैं। पोलैैंड में सबसे ज्यादा करीब 21 लाख यूक्रेनियों ने शरण ले रखी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...