यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वोत्तर इलाके में स्थित इजियूम शहर से पुतिन की रूसी सेना को मार भागाया है। यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है और शहर की तंग गलियों में यूक्रेनी आर्मी पुतिन की सेना को कसाई की तरह काट रही है। इसके साथ ही युद्ध का नया नाटकीय चरण अब शुरू हो गया है। इजियूम शहर के मेयर वालेरिय ने ऐलान किया कि शहर को रूसी सेना से आजाद करा लिया गया है।’ इस शहर में अब आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं, ताकि वहां यूक्रेनी लोग फिर से लौट सकें। पूरे खारकीव इलाके में रूसी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और उसके सैनिक एक गांव से दूसरे गांव में भागने को मजबूर हो गए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के युद्ध में जेलेंस्की की सेना को 6 महीने बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह इस इलाके में अपने रक्षात्मक चौकियों पर फिर सेना को भेज रहा है। उसने अब पुष्टि की है कि उसकी सेना इजियूम शहर से लौट गई है। रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना एक योजना के तहत पीछे हटी है, ताकि पूर्व में अपनी स्थिति को मजबूत किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध में शहरों पर कब्जा और फिर उसका पतन होना आम बात है। अभी यह स्पष्ट नहीं कि इजियूम पर यूक्रेन का नियंत्रण कितना सुरक्षित है। यह भी नहीं पता है कि रूस इस पर दोबारा कब्जा करने के लिए क्या कदम उठा रहा है।
इजियूम शहर का रूस के हाथों से निकल जाना यूक्रेन की जंग में ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है। इसकी तुलना यूक्रेन की राजधानी कीव के पास से रूसी सेना के खाली हाथ लौटने से की जा रही है। इस जीत का गवाह रहे एक यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में रूसी सेना की हार के पहले संकेत उस समय मिले जब रूसी सेना ने एक रेलवे स्टेशन के पास सफेद झंडा दिखाया। उन्होंने बताया कि पूरी रात इस इलाके में सड़कों पर भारी लड़ाई हुई थी।
यूक्रेन का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके में जोरदार आक्रामक लड़ाई चल रही है। पिछले कुछ दिनों रूस के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे एक गांव से दूसरे गांव की ओर भाग रहे हैं। इस जीत से उत्साहित यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हम धीरे-धीरे फिर अपना इलाका वापस हासिल कर रहे हैं। अमेरिका के एक थिंक टैंक का दावा है कि खारकीव इलाके में हालिया कार्रवाई में 2500 वर्ग किमी इलाके से रूसी सैनिकों को मार भगाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...