मध्य प्रदेश के रायसेन किला स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर का ताला नहीं खुला, मगर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंची और बाहर से ही पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाया। गत दिनों उमा भारती ने घोषणा की कि जब तक मंदिर का ताला नहीं खुलेगा, वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगी।
इतिहासकारों के मुताबिक 1543 में शेरशाह सूरी ने रायसेन के तत्कालीन राजा पूरणमल को युद्ध में हराकर किले पर कब्जा कर लिया था। तभी से मंदिर में ताला लगा है। यह सिर्फ शिवरात्रि पर्व पर भक्तों के लिए खोला जाता है। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने इस मंदिर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ताला खुलवाने का आग्रह किया था। इसके बाद उमा भारती ने सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को पत्र लिख मंदिर का ताला खोलने का आग्रह किया था, लेकिन एएसआइ ने अनुमति नहीं दी।
उमा भारती ने मंदिर में जलाभिषेक के लिए साथ लाई गंगा जल का पात्र कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को सौंपकर कहा कि अन्न का त्याग वह मंदिर खुलवाने के लिए आंदोलन के रूप में नहीं, बल्कि मंदिर में शिव के बंद होने से अपने दुखी मन की शांति के लिए कर रही हैं। यह कोई विवादित स्थल नहीं है। सुरक्षा कारणों से पुरातत्व विभाग ने मंदिर में ताला लगाया है। इस संदर्भ में उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान से बात हुई है। केंद्रीय संस्कृृति मंत्रालय यहां पर सुरक्षा संबंधी सर्वे कराने के बाद पुरातत्व विभाग को मंदिर का ताला खोलने की अनुमति दे देगा। जब मंदिर का ताला विधिवत खुल जाएगा, तब वह अपने भाई शिवराज सिह चौहान के साथ यहां शिवजी का जलाभिषेक करने आएंगी और मंदिर परिसर में ही गाय के शुद्ध देशी घी में बांटियां बनवाकर अन्ना ग्रहण करेंगी। तब तक वह फलाहार एवं जल ग्रहण करती रहेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...