जशपुर । जशपुर जिले में चाचा ने अपनी 3 साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसने बच्ची का सिर काटकर शव को चूल्हे में फेंक दिया। परिवार और स्थानीय लोगों ने तंत्र-मंत्र और बलि देने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना इलाके के छातासराई गांव का है।स्थानीय लोग और परिजन बच्ची की बलि चढ़ाने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन एसएसपी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि, गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की यह उपज है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी और तथ्य पर कह रहा हूं। हत्या की पारिवारिक वजह सामने आई है।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि, आरोपी रामप्रसाद नाग (35 साल) का उसके भाई राजाराम नागघर और परिवार में पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। आए दिन अपने भाई से झगड़ा करता था। 5 मार्च को बच्ची खुशी नाग (03 साल) का पिता मवेशी चराने गया था, घर पर कोई भी नहीं था।इसी दौरान, रामप्रसाद ने धारदार हथियार से बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। बच्ची के कटे सिर को घर में बने पूजा चूल्हे पर रख दिया। आरोपी अपने बच्चों को भी खोज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वो उन्हें भी मारने वाला था।
जादू टोना वाले ने बलि के लिए उकसाया होगा- ग्रामीण
बच्ची की मां मां रीता नाग घर पहुंची, इसी दौरान अपनी इकलौती बेटी खुशी नाग की लाश देखकर बदहवास हो गई। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपी रामप्रसाद नाग के संपर्क में कोई जादू टोना वाला आया होगा। उसने उसे बलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते रामप्रसाद ने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी बोले- बलि की बात गलत, यह अंधविश्वासों की उपज
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, हत्या को बिना तथ्य और आधार पर बलि की बात कही जा रही है। ये सरासर गलत है। पुलिस की जांच में कहीं भी इस तरह के तथ्य नहीं आए हैं। पारिवारिक विवाद पर हत्या करना आरोपी ने स्वीकार किया है। बलि की बात गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की उपज है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी और तथ्य पर कह रहा हूं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...