Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में आवास योजना से लाखों परिवारों को मिला पक्का घर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में आवास योजना से लाखों परिवारों को मिला पक्का घर

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की पहल से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत लाखों परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आवास निर्माण की रफ्तार तेज होने से अब गरीब परिवार कच्चे घरों की समस्याओं से बाहर निकलकर पक्के मकानों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

 

वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में 6 लाख से अधिक पक्के मकानों का निर्माण पूरा किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही करीब 18 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। शहरी क्षेत्रों में भी योजना का असर स्पष्ट है, जहां लगभग 2.75 लाख मकानों को स्वीकृति मिली है और 2.17 लाख से अधिक मकान बनकर तैयार हो चुके हैं।

 

इस योजना का लाभ जमीनी स्तर पर भी नजर आ रहा है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम गिरारी निवासी मदन इसका उदाहरण हैं। पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, जहां हर बारिश में छत टपकती थी और घर में पानी भर जाता था। इससे परिवार की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता था।

 

वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान स्वीकृत हुआ। सरकारी सहायता और अपनी मेहनत से उन्होंने पक्का घर तैयार किया। अब उनका परिवार सुरक्षित घर में रह रहा है और बारिश के मौसम में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

 

प्रदेश में आवास योजना के तहत हो रहे कार्य केवल मकान निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह लोगों के जीवन स्तर, सुरक्षा और आत्मसम्मान को भी मजबूत कर रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति कच्चे घर में रहने को मजबूर न हो।

Read Also  उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, सेना की बस पलटी, 9 जवान घायल

 

छत्तीसगढ़ में चल रही यह पहल न केवल गरीबों के जीवन को आसान बना रही है, बल्कि राज्य को विकास की नई दिशा भी दे रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *