अब कनाडा के आकाश में उड़ती हुई अज्ञात वस्तु मार गिराई गई है। शनिवार (भारत में रविवार) को अज्ञात बेलनाकार वस्तु को अमेरिकी वायुसेना के एफ-22 लड़ाकू विमान ने मिसाइल प्रहार से गिरा दिया। एक दिन पहले अमेरिका के अलास्का राज्य में कार के आकार की अज्ञात वस्तु को मिसाइल प्रहार से गिराया गया था। 28 जनवरी को अमेरिका के आकाश में करीब 200 फीट लंबा गुब्बारा देखा गया था, हफ्ते भर बाद उसे मार गिराया गया था। उसके बाद से अमेरिका और उसके आसपास आकाशीय सीमा में घुसपैठ को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि उत्तरी यूकोन इलाके में अज्ञात वस्तु मार गिराई गई है। कनाडाई सुरक्षा बल उसके मलबे को एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेंगे। कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने अज्ञात वस्तु को उड़ाने वाले देश या व्यक्ति के बारे में फिलहाल कयास लगाने से इन्कार किया है। कहा कि कुछ दिनों में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। यह गतिशील बेलनाकार वस्तु अमेरिका में पिछले सप्ताह गिराए गए चीन के जासूसी गुब्बारे से छोटी थी। आनंद ने बताया कि यह वस्तु 40 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ रही थी। अज्ञात वस्तु को अब मार गिराया गया है और कनाडा के नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका की एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने शुक्रवार देर रात अलास्का के आकाश में अज्ञात वस्तु उड़ती देखी थी। इसके बाद उसे अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने घेरा लेकिन इसी बीच वह उड़ती वस्तु कनाडा की सीमा में पहुंच गई। कनाडा की आकाशीय सीमा में वहां की वायुसेना के सीएफ-18 और सीपी-140 लड़ाकू विमान भी एफ-22 के साथ मिलकर इस अज्ञात वस्तु को घेरने में जुट गए। कुछ ही देर में समन्वय बनाकर एफ-22 विमान ने साइडविडर मिसाइल दागकर अज्ञात वस्तु को मार गिराया। पेंटागन के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन ने संदिग्ध वस्तुओं को मार गिराने के लिए वायुसेना को अधिकृत कर दिया है। बाइडन और ट्रूडो मिलकर अज्ञात वस्तुओं के खिलाफ मिलकर अभियान चलाने के लिए एकमत हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 27, 2026 /
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...