आपने सुना होगा कि फोन में कोई खतरनाक वायरस उसको क्रैश कर सकता है। सुन कर थोड़ा अजीब लग सकता है, पर आपने कभी सोचा है के सिर्फ एक वॉलपेपर लगाने से आपका फोन क्रैश हो सकता है? जी हां.. अभी अभी एक ऐसे वॉलपेपर का पता चला है जिससे फोन क्रैश हो रहे हैं, साथ ही फोन बूट होने में भी दिक्कत आ रही है। पॉपुलर लीक्सटर Universe Ice ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है, जिसे बाकी कई यूज़र्स ने भी कंफर्म किया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर आजकल एक फोटो वायरल है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि अगर यह फोन के वॉलपेपर के तौर पर यूज किया गया तो ऐंड्रॉयड सिस्टम UI क्रैश हो सकता है। इस अजीब प्रॉब्लम से सबसे ज्यादा सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स परेशान हैं।
पॉप्युलर लीकस्टर Ice universe ने अपने ट्वीट में इस वॉलपेपर से यूजर्स को सावधान रहने की चेतावनी दी है। @UniverseIce ने लिखा कि सैमसंग मोबाइल फोन यूजर इस फोटो को वॉलपेपर के तौर पर गलती से भी सेट न करें। यह फोन को क्रैश कर सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई आपको यह फोटो सेंड भी करे तो उसे अनदेखा कर दें।
बता दें कि फोन के वॉलपेपर के लिए यह फोटो एक बार में किसी को भी पसंद आ सकता है। इस फोटो में बादल, पहाड़ और नदी के साथ सनसेट का शानदार नजारा दिखाया गया है। हालांकि, खूबसूरत दिखने वाला यह वॉलपेपर करप्ट कोडिंग वाला है। बताया जा है कि इस फोटो में गलत तरीके से गूगल कलर प्रोफाइल की कोडिंग की गई है। यही कारण है कि यह ऐंड्रॉयड सिस्टम यूजर इंटरफेस को क्रैश कर दे रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सैमसंग के अलावा यह दूसरे स्मार्टफोन्स को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सैमसंग फोन के क्रैश होने की सबसे ज्यादा मामले चीन में आए हैं।
बता दें कि इस वॉलपेपर ने दुनियाभर के ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। इस खूबसूरत लेकिन गलत कोडिंग वाले फोटो का साइज 4.67MB है। Nikon D850 कैमरा से क्लिक किए गए इस फोटो का साइज 6144×3950 है। हालांकि, इस फोटो को जाउनलोड करके थोड़ी एडिटिंग करने के बाद वॉलपेपर के तौर पर सेट किया जाए तो इससे फोन में कोई परेशानी नहीं आती।
यह है फोन को ठीक करने का तरीका
अगर गलती से आपने इस फोटो को वॉलपेपर के तौर पर सेट कर लिया है, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फोन के क्रैश होने के बाद उसे ठीक करना थोड़ा मुश्किल काम है। फोन के क्रैश होने के बाद सबसे पहले आपको फोन रीस्टार्ट करना है। फोन के रीस्टार्ट होने के बाद तुरंत नोटिफिकेशन बार को नीचे स्लाइड करें और तुरंत वॉलपेपर चेंज करें। दूसरा तरीका यह है कि फोन क्रैश होने के बाज उसे सेफ मोड में ऑन करें। फोन के सेफ मोड में ऑन होने के बाद एक फोटो क्लिक करें और उसे वॉलपेपर सेट करें। इन दोनों तरीकों से अगर फोन ठीक नहीं होता है, तो फैक्ट्री सेटिंग आखिरी उपाय है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...