रायपुर। पूर्व चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पूरण लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा देवी अग्रवाल का निधन हो गया। वे मनोज और प्रकाश की माता थीं।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4:00 बजे निवास स्थान 92, क्रेस्ट ग्रीन, रामनगर से प्रस्थान कर मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी।
परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। अग्रवाल और गोयल परिवार के सदस्य इस दुखद अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।










