Google Analytics Meta Pixel दहेज नहीं देने पर अप्राकृतिक संबंध:पति ने की जबरदस्ती, जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास - Ekhabri.com

दहेज नहीं देने पर अप्राकृतिक संबंध:पति ने की जबरदस्ती, जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

छत्तीसगढ़ से बालाघाट भागकर महिला ने बचाई जान
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मध्य प्रदेश की एक महिला से दहेज प्रताड?ा का वीभत्स चेहरा सामने आया है। युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित तो किया गया। साथ ही उसके पति ने अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। इसके साथ जेठ ने भी महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की गलती सिर्फ इतनी थी कि ससुराल वालों की इच्छा के मुताबिक उसका परिवार दहेज नहीं दे सका था। फिलहाल युवती ने सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के बालाघाट की रहने वाली लड़की की शादी साल 2019 कोहका विवेकानंद कॉलोनी में हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल आई तो कुछ समय तक तो सब ठीक रहा। उसके बाद उसके सास, ससुर, जेठ और पति सभी लोग दहेज कम लाने को लेकर ताने मारने लगे। पति आए दिन दहेज लाने के लिए उससे झगड़ा करने लगा। पिता की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह और अधिक दहेज दे सकें। दहेज उत्पीड़न का केस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था। युवती के पिता ने शादी में ढाई लाख रुपए नकद और दहेज का सामान दिया था। जब ससुराल के लोग अधिक परेशान करने लगे तो पिता ने 37 हजार रुपए अलग से दिया और अधिक दहेज न दे पाने के लिए अनुरोध भी किया। इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने और प्रताड़ित करने का सिलसिला बढ़ता चला गया।
-पति और जेठ की हरकतों से परेशान होकर दर्ज कराई शिकायत
युवती ने दहेज का विरोध करते हुए अपने पिता से अधिक दहेज मांगने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति और जेठ ने यातना की हदें पार कर दीं। पिछले कुछ महीनों से उसका पति आए दिन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता। जब पति बाहर जाता तो जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करता और जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इन सब प्रताड़ना के बाद युवती अपने मायके चली गई, और उसने मामले की शिकायत बालाघाट थाने में दर्ज कराई। वहां से जीरो रिपोर्ट आने पर सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...