Google Analytics Meta Pixel दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिग से दुष्कर्म, 5 बच्चियों से छेड़छाड़ भी की - Ekhabri.com

दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिग से दुष्कर्म, 5 बच्चियों से छेड़छाड़ भी की

जशपुर। जशपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां डीएमएफ मद से संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में एक दिव्यांग बच्ची से रेप और छेड़छाड़ की गई है। नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से आधी रात दो कर्मचारियों ने कुकर्म किया है। इतना ही नहीं दिव्यांग छात्राओं के कपड़े फाड़कर परिसर में दौड़ाया गया है। दरअसल, खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा संचालित समर्थ दिव्यांग केंद्र में दो कर्मचारियों के द्वारा नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। यहां दिव्यांग बच्चियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
मामला दिव्यांग बच्चियों से जुड़ा हुआ है लिहाजा जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए, जिसमें महिला अधिकारी ने जांच में एक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म और 5 दिव्यांग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और यौन प्रताडऩा की पुष्टि की है। यहां दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए इस दिव्यांग केंद्र की स्थापना की गई थी. जहां पदस्थ कर्मचारियों ने दरिंदगी की सारी हदों को पार करते हुए मासूम दिव्यांग बच्चियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया।  जहां दो कर्मचारी नशे की हालत में दिव्यांग केंद्र पंहुचे और जमकर उत्पात मचाने लगे। घटना के दिन अधीक्षक केंद्र में नहीं थे और केयर टेकर कही बाहर थे। लिहाजा एक केयरटेकर और नशे में धुत चौकीदार के भरोसे दिव्यांग बच्चे थे। घटना के समय नशे में लिप्त दोनों अस्थायी कर्मचारियों ने पहले तो वहां रात्रि ड्यूटी में लगे स्वीपर को उसके कमरे में बंद कर दिया और दिव्यांग बच्चियों को दौड़ाने लगे।
अपने को बचाने परिसर में भागती रहीं बच्चियां
इस दौरान बच्चियां अपने को बचाने के लिए परिसर में भागती रहीं. नाली में भी गिरीं, कुछ के कपड़े फटे और कुछ बच्चियों को चोटें भी आई है। नशे में धुत कर्मचारियों ने एक दिव्यांग बच्ची को शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और 5 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। गौरतलब है कि यहां पदस्थ अधीक्षक कभी भी दिव्यांग केंद्र में नहीं रहते और केयर टेकर के भरोसे हॉस्टल संचालित होता है। दिव्यांग बच्चों की भाषा समझने वाले प्रशिक्षित कर्मचारी यहां पदस्थ नहीं किए गए हैं। खनिज न्यास मद के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए पूर्व कलेक्टर ने उक्त केंद्र की स्थापना की थी। जिसका संचालन राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा किया जाता है। जब मामले की जानकारी राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अधिकारियों को हुई तो आनन फानन में दोनों कर्मचारियों को हटा दिया गया और मामले में पर्दा डालने की कोशिश की गई। हालांकि जिला कलेक्टर महादेव कावरे के संज्ञान में आते ही मामले में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की गई. तत्काल 2 संदेहियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...