रायपुर । मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के निगरानी हेतु गठित राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की पहली बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंंिसंग के माध्यम से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि असंगठित श्रमिकों का पंजीयन अक्टूबर माह तक पूरे कर लिए जाए और इसकी जानकारी भारत सरकार को प्रेषित की जाए। असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर पंजीयन के कार्य को समय पर पूरा करने कहा गया है। जैन ने कहा है कि शासकीय विभागों में कार्यरत असंगठित श्रमिकों का पंजीयन भी किए जाएंगे। उन्होंने श्रमिकों संघों, संगठन, फेडरेशन, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को असंगठित श्रमिकों को इस हेतु प्रेरित करने कहा है। उन्होंने व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल में श्रमिक के पंजीयन के बाद मिलने वाले फायदों की जानकारी दिए जाने के निर्देश भी दिए है। असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु ई-श्रम पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.), पोस्ट आफिस एवं राज्य शासन द्वारा घोषित स्टेट सेवा केन्द्र (एस.एस.के.) में पंजीयन किया जाएगा। ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन हेतु 16 वर्ष से 59 वर्ष आयु के श्रमिक, स्वनियोजित कर्मकार, श्रमिक जो भूमिहीन या सीमांत कृषक हो, ऐसे संस्थान जहां 10 से कम श्रमिक कार्यरत हो, शहरी क्षेत्र में 15 हजार एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10 हजार रूपए से कम आय वाले असंगठित श्रमिक पात्र होंगे। असंगठित श्रमिकों के चिन्हांकन के लिए 53 प्रकार के कार्यो का निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक तीन लाख 763 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। असंगठित श्रमिकों में रोजगार गारंटी में कार्य करने वाले, स्व सहायता के सदस्य, मनरेगा, स्व सहायता समूह (एन.यू.एल.एम. एवं एन.आर.एल.एम.), फूटपाथ व्यापारी, रिक्शा चालक, भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक, मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ता, घरेलू कर्मकार, आशा (मितानीन) श्रमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कृषि श्रमिक, मछली पालन वाले श्रमिक, ईट भट्ठा श्रमिक का चिन्हांकन किया गया है। ई-श्रम पोर्टल में असंगठित श्रमिक के पंजीयन के लिए आधार कार्ड, व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, मासिक आय, व्यवसाय, बैंक खाता आदि की जानकारी मांगी जाएगी। बैठक में श्रम विभाग के सचिव अमृत कुमार खलखो, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव नगरीय प्रशासन मती अलरमेल मंगई डी., संचालक महिला एवं बाल विकास मती दिव्या उमेश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...