विधानसभा में आयुष्मान योजना पर उठे सवाल
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ को लेकर बुधवार को जोरदार चर्चा हुई। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घेर लिया। विधायकों ने आरोप लगाया कि कई जिलों में योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है।
विधायकों का कहना था कि कई बड़े निजी अस्पताल योजना में शामिल नहीं हैं। इसके कारण गरीब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों या राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से बड़े अस्पतालों को योजना में शामिल करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
विधायकों ने उठाए बड़े अस्पतालों के मुद्दे
भाजपा विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार चाहे तो अस्पतालों पर दबाव बनाकर आयुष्मान योजना के तहत इलाज सुनिश्चित कराया जा सकता है। वहीं विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि अस्पतालों पर कार्रवाई करने का अधिकार सरकार के पास है और गरीबों को बड़े अस्पतालों में इलाज मिलना चाहिए।
विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि बिलासपुर के एक अस्पताल के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को सात बार पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक आशाराम नेताम ने भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
निजी अस्पतालों का 500 करोड़ रुपये बकाया
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विपक्ष की सदस्य कविता प्राण लहरे ने उठाया था। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निजी अस्पतालों का लगभग 500 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बकाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी तक का भुगतान किया जा चुका है।
सरकार के अनुसार आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 मार्च 2026 तक कुल 13.38 लाख मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से 4.91 लाख मामलों में निजी अस्पतालों द्वारा 1,485 करोड़ रुपये से अधिक का उपचार किया गया है।
एक सप्ताह में समीक्षा का आश्वासन
विधायक अजय चंद्राकर ने इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से स्पष्ट घोषणा की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि घोषणा के लिए नियमों का पालन जरूरी है। हालांकि सदन में बढ़ते दबाव के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर विभागीय समीक्षा की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...