वाशिंगटन। अमेरिकी और ब्रिटिश एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को उन “निष्ठुर तरीकों” का खुलासा किया जिनका इस्तेमाल कर रूसी खुफिया विभाग कथित तौर पर सैकड़ों सरकारी एजेंसियों, ऊर्जा कंपनियों तथा अन्य संगठनों की ‘क्लॉउड सेवाओं’ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) की ओर से जारी एक परामर्श में रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी ‘जीआरयू’ से जुड़े साइबर हमलावरों के हमलों का विवरण दिया गया है। इससे पहले भी जीआरयू पर अन्य देशों में बड़े साइबर हमले और अमेरिका के 2016 और 2020 के चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने के आरोप लगाते रहे हैं।
साइबर सुरक्षा निदेशक रॉब जॉयस ने एक बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि यह अभियान वैश्विक स्तर पर चल रहा है। परामर्श में कंपनियों को ‘मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ और मजबूत पासवर्ड रखने जैसे पारंपरिक उपाय सुझाये गए हैं।
सरकारी तथा प्रमुख संस्थानों पर ‘रैनसमवेयर’ हमलों के दौरान जारी किये गए परामर्श में घुसपैठ के अभियान के संभावित उद्देश्य और लक्ष्यों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है, मात्र इतना कहा गया है कि हैकरों ने दुनियाभर में सैकड़ों संस्थानों को अपना निशाना बनाया है।
परामर्श में कहा गया है कि जीआरयू से जुड़े हैकरों ने मूल रूप से गूगल द्वारा विकसित किये गए ‘कूबरनेट्ज’ नामक सॉफ्टवेयर की सहायता से घुसपैठ करने की कोशिश की है। अमेरिका कई बार रूस पर साइबर हमलों, दुष्प्रचार और जासूसी करने का आरोप लगा चुका है।
वाशिंगटन में रूसी दूतावास ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया और फेसबुक पर कहा, “हमें उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष आधारहीन आरोप लगाने से बाज आएगा और रूसी विशेषज्ञों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सूचना सुरक्षा पर काम करेगा।” (एपी)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...