Google Analytics Meta Pixel तक्षशिला विधालय में बाल कवियों नें बिखेरे जलवे - Ekhabri.com

तक्षशिला विधालय में बाल कवियों नें बिखेरे जलवे



बछवाड़ा, बेगूसराय/सं:-राकेश यादव।
प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बेगूसराय के द्वारा प्रखंड स्तरीय श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता सह बाल कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से दर्जनों की संख्या साहित्यकार,साहित्य प्रेमी,बुद्धिजीवी,अभिभावक मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने किया।जबकि संचालन राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बछवाङा के प्रखंड महासचिव आर्यन कुमार ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से प्रज्वलित कर किया गया। प्रखंड स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता सह बाल कवि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी,मध्य विद्यालय रानी,नारेपुर,फतेहा,झमटिया,बेगमसराय व रूदौली के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कवि सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के सात विद्यालय के करीब 210 बच्चों ने भाग लिया।

जिनमें कवि सम्मेलन के लिए सभी विद्यालयों से 40 बच्चों का चयन किया गया।कार्यक्रम में मौजूद बाल कवियों ने अपने अपने रचना की प्रस्तुति कर मौजूद लोगों का मन को मोह लिया। बाल कवि की प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बाल कवियों के हौसले का अफजाही किया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के पांच बच्चों को जिला प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।जिसमें तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी के रोहित राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जबकि द्वितीय स्थान पर ऋतुराज कुमार व आयुष कुमार और तृतीय स्थान पर तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल के खुशी कुमारी व मध्य विद्यालय रुदौली के अमन कुमार का चयन किया गया है। सभी पांचो छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना जगह बना लिया है।

Read Also  ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार नहीं रहे, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष सह साहित्यकार डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि कविता मनुष्य के जीवन में अपना एक अलग महत्व रखता है। काव्य जीवन का विशाल दर्पण है। कविता के बिना मनुष्य अधूरा है। प्रकृति मनुष्य का आवरण है तो कविता मनुष्य का हृदय है। कवियों की कला व सत्य वाणी विश्व का दर्पण होता है। सत्य और साहित्य के बिना जीवन अधूरा ही नहीं निष्प्राण होता है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड महासचिव देवनीति राय ने कहा कि प्रतियोगिता में हार व जीत कोई मायने नहीं रखता है। प्रतियोगिता में भाग लेने से आगे बढ़ने एवं मेहनत करने के जज्बा को बल मिलता है। आप तमाम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए लंबा समय आपके हाथ में है।आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें।वहीं विशिष्ट अतिथि अमिय कश्यप ने कहा कि आप लोग देश के भविष्य व साहित्य के संरक्षक हैं।आप लोगों के ऊपर समाज व देश को नाज है।आगे बढ़कर अपने परिवार गांव जिला व राज्य का नाम रोशन करें यही हमारी आप लोगों से शुभकामना है।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय कवि संगम इकाई बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय,बेगूसराय के जिला महासचिव निश्छल राणा,जिला संरक्षक प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा,प्रखंड महासचिव आर्यन कुमार,प्रखंड उपाध्यक्ष सह संयोजक सुमन कुमार ईश्वर प्रखंड कोषाध्यक्ष सरोज चौधरी,सत्यसंद भारद्वाज आदि ने संबोधित किया। मौके पर विद्यालय के संस्थापक आकाश प्राप्त स्टेशन अधीक्षक सुधीर राय,निदेशक अमित विक्रम प्राध्यापक सीपी पाठक,कन्हैया कुमार ठाकुर,विकास कुमार,मनीष कुमार,रश्मि राय,नयंगी कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में पोषक क्षेत्र के साहित्य प्रेमी बुद्धिजीवी व अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने मिथिला की परंपरा को कायम रखते हुए मौजूद आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला व चादर से किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *