Google Analytics Meta Pixel जंगलों में महुआ-तेंदूपत्ता बीनने वाला बेटा बना IFS अफसर, मुख्यमंत्री ने कहा- यह पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव - Ekhabri.com

जंगलों में महुआ-तेंदूपत्ता बीनने वाला बेटा बना IFS अफसर, मुख्यमंत्री ने कहा- यह पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय वन सेवा यानी IFS के लिए चयनित अजय गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय की सफलता ने पूरे प्रदेश में प्रेरणा की नई मिसाल पेश की है।

 

मुख्यमंत्री ने अजय को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर वनांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस युवक ने बचपन में जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ इकट्ठा कर परिवार की मदद की, वही आज जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने जा रहा है।

 

गरीबी से संघर्ष तक… फिर मेहनत ने बदल दी जिंदगी

 

रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव में साधारण परिवार में पले-बढ़े अजय गुप्ता का बचपन आर्थिक संघर्षों के बीच बीता। छुट्टियों में वे अपने माता-पिता के साथ जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह करते थे। खेती-किसानी और वनोपज पर निर्भर परिवार के बीच रहते हुए भी उन्होंने पढ़ाई को कभी पीछे नहीं छोड़ा।

 

सीमित संसाधनों के बावजूद अजय ने 10वीं में 92.66 प्रतिशत और 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में दाखिला मिला।

 

छात्रवृत्ति बनी सपनों की ताकत

 

अजय ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें लगातार तीन साल तक छात्रवृत्ति का लाभ मिला, जिससे आर्थिक परेशानियों के बीच भी उनका हौसला मजबूत बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की ‘लघु वनोपज संघ छात्रवृत्ति’ और ‘पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति’ जैसी योजनाएं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Read Also  कहासुनी के बाद यात्री ने युवक को चलती ट्रेन से दिया धक्का

 

उन्होंने कहा कि अजय की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही अवसर, मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर गांव और वनांचल के युवा भी देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।

 

अखिल भारतीय स्तर पर हासिल की 91वीं रैंक

 

कठिन हालात के बीच लगातार मेहनत करते हुए अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 91वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें लगता था कि दुनिया गांव तक ही सीमित है, लेकिन उच्च शिक्षा और नए अनुभवों ने उनकी सोच को नई दिशा दी।

 

अजय के मुताबिक जंगल हमेशा उनके जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं। प्रकृति से बचपन से जुड़ा यही रिश्ता उन्हें वन सेवा की ओर लेकर गया। उन्होंने कहा कि जंगलों ने उन्हें सिर्फ आजीविका ही नहीं दी, बल्कि जीवन का उद्देश्य भी दिया।

 

मुख्यमंत्री बोले- अजय जैसे युवा बदलेंगे भविष्य

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अजय गुप्ता की कहानी प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अजय जैसे युवा आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, आत्मविश्वास और संकल्प की ताकत का संदेश देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों और वन क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है। अजय की सफलता इसी विश्वास को मजबूत करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *