रायपुर, 26 मई 2026।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के निवासी अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात के दौरान उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय की सफलता पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर वनांचल क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि अजय ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। बचपन में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह कर परिवार की मदद करने वाला यह युवा अब जंगलों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार की ‘लघु वनोपज संघ छात्रवृत्ति’ और ‘पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति’ जैसी योजनाओं ने अजय जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
अजय गुप्ता का बचपन जंगलों और खेती-किसानी के बीच बीता। वे अपने माता-पिता के साथ जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह करते थे। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी और 10वीं में 92.66 प्रतिशत तथा 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में प्रवेश मिला, जहां उन्हें तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति का लाभ मिला। कठिन परिस्थितियों में निरंतर अध्ययन करते हुए अजय ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 91वीं रैंक हासिल की।
अजय ने बताया कि शुरुआती जीवन में उनके सपने सीमित थे, लेकिन उच्च शिक्षा और अनुभवों ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया। बचपन से प्रकृति से जुड़ाव ने उन्हें वन सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अजय की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने का साहस देगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...