कोरोना महामारी के बीच इससे बचाव के लिए दुनियाभर में वैक्सीन तैयार किए जा रहे हैं। भारत भी वैक्सीन तैयार करने के करीब है और मोदी सरकार ने इसके वितरण और टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बीच कोरोना वैक्सीन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक अगर आपको कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है तो शराब छोडना पडेगा, क्योंकि शराब पी तो वैक्सीन का असर खत्म हो जाएगा। साथ ही आप कोरोना के शिकार हो सकते हैं। यानी कोरोना से बचाव का टीका लेने के बाद शराब पीने की आदत वैक्सीन को बेअसर कर सकती है। इसलिए टीकाकरण के बाद दो माह तक शराब से परहेज करना चाहिए। यह सलाह रूस के उपप्रधानमंत्री ततियाना गोलिकोवा ने जारी की है, जहां लोगों को स्पूतनिक-V वैक्सीन की खुराक देनी शुरू की गई है।
गोलिकोवा के अनुसार, यह कोरोना मरीजों के लिए बीमारी दूर करने वाला उपाय है। इस सलाह का मकसद लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखना है। टीकाकरण के दो माह बाद वैक्सीन काम करना शुरू करेगी। ऐसे में दो महीने तक टीका लेने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें खान-पान में विशेष एहतियात के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। सैनेटाइजर और मास्क अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।
रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के गमालिया इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी के प्रमुख एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग के मुताबिक, शराब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को कम कर देती है। टीका लेने के बाद लोग अगर शराब का सेवन करेंगे तो इससे टीके का प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही टीके का प्रभाव खत्म होने की भी आशंका है। कंज्यूमर सेफ्टी वॉचडॉग की प्रमुख अन्ना पोपोवा ने कहा, कोविड19 स्ट्रेन को खत्म करने और अपने स्वास्थ्य के लिए शराब बिल्कुल न पीएं। यह हम सभी का भविष्य सुरक्षित करेगा।
भारत में बनेंगी रूसी वैक्सीन की 10 करोड़ डोज
रूस में तैयार कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक-V का उत्पादन भारत में भी होगा। इसके लिए हेटरो ग्रुप के साथ करार किया गया है। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के मुताबिक दोनों कंपनियां मिलकर हर साल करीब 10 करोड़ डोज तैयार करेंगी। भारत में दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। देश में इस वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल किया जाना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...