Google Analytics Meta Pixel देश के प्रमुख दरगाहों में गूंजेंगे वेद मंत्र - Ekhabri.com

देश के प्रमुख दरगाहों में गूंजेंगे वेद मंत्र

देश के प्रमुख दरगाहों में वेद मंत्र गूंजेंगे। वहां न सिर्फ वेद मंत्रों को पढ़ा जाएगा, बल्कि लोगों को उसका सार बताते हुए गंगा-यमुना तहजीब को प्रगाढ़ किया जाएगा। देश की हजारों साल पुरानी इन धरोहरों में न सिर्फ जीवन दर्शन निहित है, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और संपूर्ण मानवता के लिए संदेश है। इसकी शुरुआत ऐतिहासिक निजामुद्दीन दरगाह से हुई है। सामवेद का उर्दू अनुवाद करने वाले प्रसिद्ध फिल्म लेखक इकबाल दुर्रानी ने न सिर्फ दरगाह में मंत्रोच्चार किया, बल्कि मोहब्बत और भाईचारे वाला इसका संदेश भी दरगाह के लोगों को विस्तार से समझाया।

 

 

 

दुर्रानी ने बताया कि अब वह शीघ्र अजमेर की दरगाह जाएंगे। वहां वेदों से दरगाहों का नाता जोड़ेंगे। यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। उनकी कोशिश है कि विभिन्न् धर्म के लोगों के बीच की गलतफहमियां दूर हों और वे करीब आएं। फूल और कांटे, दिल आशना है व शिवा समेत 50 से अधिक फिल्में देने वाले दुर्रानी द्वारा किए गए सामवेद के उर्दू अनुवाद का विमोचन हाल ही में लाल किला प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया था। इस अनुवाद में दुर्रानी को कोई छह वर्ष लगे हैं। यह तकरीबन एक हजार पृष्ठ का है। दुर्रानी दरगाह के सज्जादानशीं सैयद हम्माद निजामी के बुलावे पर वहां गए थे।

 

 

 

 

दरगाह के लोग सामवेद के अनुवाद को ऐतिहासिक बताते हुए उनका अभिनंदन करना चाहते थे। साथ ही उन्हें दस्तार बांधना चाहते थे। गुरुवार शाम दुर्रानी करीब एक घंटे तक वहां रहे थे। उस दौरान उन्होंने औलिया के दरगाह पर चादर चढ़ाई तथा देश में अमन-शांति की दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद उन्होंने मंत्र पढ़े तथा उसका अर्थ मौजूद लोगों को समझाया। हम्माद निजामी ने कहा कि वेद के मंत्र मोहब्बत का पैगाम देते हैं, इसे जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। इस तरह हम अगर एक-दूसरे के पवित्र किताबों को पढ़ेंगे, समझेंगे तो कई गलतफहमियां दूर होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *