इंग्लैंड में जारी जनगणना के नए आंकड़ों में सामने आए हैं कि इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले सभी धार्मिक समूहों में सबसे अधिक पढ़े लिखे और स्वस्थ हिंदू हैं। विकलांगता का सबसे कम प्रसार भी हिंदुओं में ही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी जनगणना आंकड़ों के अनुसार, यहां रहने वाले लोगों में बेहतर स्वास्थ्य का स्तर 82 प्रतिशत है, जबकि 87.8 प्रतिशत हिंदुओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।
हिंदुओं में विकलांगता का स्तर केवल 8.8 प्रतिशत है, जबकि सिखों में 10.8 और मुस्लिमों में 11.3 प्रतिशत है। कुल आबादी में यह आंकड़ा 17.5 प्रतिशत है। कुल जनसंख्या में योग्यता का स्तर 33.8 प्रतिशत रहा, जबकि हिंदुओं में लेवल-4 या उससे ऊपर (सर्टिफिकेट स्तर पर) योग्यता का सर्वाधिक स्तर (54.8 प्रतिशत) दर्ज किया गया। ईसाइयों में शिक्षा का यह स्तर केवल 31.6 प्रतिशत रहा।
पेशेवर व्यवसायों में देखा जाए तो यहूदियों के बाद हिंदुओं का सबसे अधिक प्रतिशत है। प्रबंधकों, निदेशकों या वरिष्ठ अधिकारियों के मामले में 14.2 प्रतिशत के साथ हिदू दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पेशेवर व्यवसायों में 34.3 प्रतिशत के साथ उच्चतम प्रतिनिधित्व है। रोजगार में 16 से 64 वर्ष की आयु के लोगों का प्रतिशत मुस्लिमों में सबसे कम है। यह कुल जनसंख्या के 70.9 प्रतिशत की तुलना में केवल 51.4 प्रतिशत है। वहीं, सिख समुदाय के लोगों के पास खुद का घर होने की संभावना 77.7 प्रतिशत यानी सबसे ज्यादा है। वहीं, इंग्लैंड और वेल्स की कुल आबादी की तुलना में भीड़भाड़ वाले घरों में रहने की संभावना मुस्लिमों में चार गुना अधिक पाई गई है।
यह आनलाइन जनगणना 21 मार्च 2021 को इंग्लैंड और वेल्स में हुई थी। इसकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर आबादी के लिए विभिन्न् उपश्रेणियों में जानकारी जारी करने के लिए यूके का राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय जनगणना के आंकड़ों का विश्लेषण कर रहा है। इसमें आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न पूछे गए थे। धर्म का सवाल स्वैच्छिक था। हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स की 5.6 करोड़ की आबादी में से 94 प्रतिशत ने इसका जवाब दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...