अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवादों को लेकर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने आलिया और भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी के विरूद्ध मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने दोनों पर मानहानि और झूठे बयान देने का आरोप लगाते हुए बांबे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर कर उनसे 100 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है।
न्यायमूर्ति रियाज छागला की एकल पीठ द्वारा 30 मार्च को इस मामले की सुनवाई की जा सकती है। अपनी याचिका में नवाजुद्दीन ने हाई कोर्ट से यह भी निवेदन किया है कि उनकी पूर्व पत्नी और भाई पर आगे ऐसा कोई बयान देने पर स्थाई तौर पर रोक लगाई जाए, जो उन्हें (नवाज) बदनाम करता हो। इसके साथ भी उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और भाई से लिखित माफी की भी मांग की है। दायर मुकदमे में नवाज ने दावा किया है कि उन्होंने साल 2008 में अपने भाई शमसुद्दीन को मैनेजर बनाया था। उसके बाद उनके भाई ने उन्हें धोखा दिया और उनके पैसों का उपयोग करके अपने लिए संपत्ति खरीदी।
नवाज के दावे के अनुसार, उनकी पूर्व पत्नी आलिया और भाई शमसुद्दीन ने उनके साथ 21 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों ने इंटरनेट मीडिया पर भद्दे वीडियो और टिप्पणियां साझा कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों आलिया द्वारा लगाए जा रहे घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के आरोपों पर नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी चुप्पी की वजह से मुझे बुरे व्यक्ति के तौर पर दिखाया जा रहा है। मैं चुप इसलिए हूं, क्योंकि यह सब तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे बच्चे भी देखेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...