Google Analytics Meta Pixel वेदांता एल्युमीनियम बना वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए बीआईएस प्रमाणित - Ekhabri.com

वेदांता एल्युमीनियम बना वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए बीआईएस प्रमाणित

रायपुर, 27 सितंबर, 2024: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी किया, जिसके तहत भारत में बेचे जाने वाले सभी एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्रमाणित होना अनिवार्य है। इस आदेश का पालन करते हुए वेदांता एल्युमीनियम ने घोषणा की कि वह वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए बीआईएस प्रमाणन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। यह प्रमाणन छत्तीसगढ़ में बाल्को प्लांट और ओडिशा की झारसुगुड़ा इकाई के प्रोडक्ट्स के लिए मिला है।

 

31 अगस्त, 2023 को सरकार ने नए गुणवत्ता नियंत्रण नियम पेश किए थे, जिनकी अंतिम समय सीमा 26 सितंबर, 2024 थी। वेदांता ने समय से पहले ही अपने प्रोडक्ट्स का प्रमाणन करवा लिया, जो कि कंपनी की उच्च गुणवत्ता मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वेदांता को 17 प्रोडक्ट्स के लिए 7 बीआईएस प्रमाणन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 12 मिमी वायर रॉड्स, रोल्ड शीट्स और ईसी इंगोट्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का यह कदम भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को मजबूत कर रहा है।

 

वेदांता एल्युमीनियम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुनील गुप्ता ने कहा कि बीआईएस प्रमाणन के लिए सरकार का आदेश भारत में उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमीनियम के उत्पादन और उपयोग को सुनिश्चित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता एल्युमीनियम अपने प्रोडक्ट्स में उन्नत तकनीक और नवाचार को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वह घरेलू और वैश्विक मानकों पर खरा उतर रहा है।

 

वेदांता एल्युमीनियम विभिन्न उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है, जिनमें लो कार्बन एल्युमीनियम, बिलेट्स, एलो इंगोट्स और कास्ट बार्स शामिल हैं। कंपनी 60 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स की आपूर्ति करती है और विश्व स्तर पर एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *