छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 4 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने दो दिनों में 70 करोड़ के ऊपर कमाई कर साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा की कमाई से जुड़े पहले दिन के ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी फिल्म ने 2 दिनों में ही 72.40 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म ने 5:15 बजे तक 27.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और टोटल कमाई 100.39 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है।
छावा ने 4 दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए स्काई फोर्स का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अक्षय कुमार की स्काईफोर्स ने 100 करोड़ का आंकड़ा 8 दिनों में पार किया था। वहीं छावा ने इससे तीन गुना तेजी से कमाई करते हुए इस 100 करोड़ी आंकड़े को छू लिया है।
विक्की कौशल की जितनी भी फिल्में आई हैं, उनमें से किसी भी फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो। इसके पहले उनकी सिर्फ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 35.73 करोड़ रुपये पहले वीकेंड में कमाए थे। इसके अलावा उनकी फिल्म राजी की ओपनिंग वीकेंड कमाई 32.94 करोड़ रुपये रही। छावा ने इनका रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। अब ये फिल्म विक्की कौशल की पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
छावा को कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 130 करोड़ में तैयार किया गया है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स के साथ अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह बड़े चेहरे भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए दिखे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...